फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beni prasad joins samajwadi party

दिन-रात कोसने वाले बेनी प्रसाद को मुलायम ने किया माफ, पार्टी में शामिल

Fri, 13 May 2016 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 May 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
beni prasad joins samajwadi party
मुलायम स‌ंग फ‌िर बनी बेनी की जोड़ी - फोटो : amar ujala
सपा के बागी नेता बेनी प्रसाद को मुलायम स‌िंह ने माफ कर द‌िया है। शुक्रवार को लखनऊ में मुलायम स‌िंह के  आ‍वास पर एक बार फ‌िर से उनकी सपा में वापसी हो गई है। राज्यसभा में ट‌िकट के वादे के साथ वह समाजवादी पार्टी में शाम‌िल हो गए।
विज्ञापन


बेनी प्रसाद मुलायम सिंह के पुराने साथी हैं। वह आज सुबह मुलायम स‌िह से म‌िलने पहुंचे थे। मुलायम के खिलाफ जमकर शब्द बाण चलाने वाले बेनी ने फ‌िर से सपा में वापसी की है, ज‌िसे लेकर मुलायम स‌िंह सह‌ित पार्टी के वर‌िष्ट नेताओंं ने खुशी जाह‌िर की।
विज्ञापन


सपा मुख‌िया ने उन्हें अपने आवास पर शपथ द‌िलाई है। इस मौके पर अख‌िलेश यादव, श‌िवपाल यादव और आजम खां भी मौजूद रहे। आजम खां ने कहा, मजबूत नेता हैं बेनी, जब उन्होंने पार्टी छोड़ी तो बहुत दुख हुआ था। आजम खां ने कहा, बेनी प्रसाद वर्मा का समाजवादी पार्टी में स्वागत है।मुलायम स‌िंह ने जब बेनी प्रसाद का स्वागत क‌िया तो वह बोले, स्वागत न करें मैं छोटा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें क‌ि पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद  सपा में थे, उन्होंने सपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। राहुल गांधी से भी उनकी काफी नजदीक‌ियां रहीं। सपा से बागी होने के बाद वह मुलायम स‌िंह को द‌िन-रात कोसते थे। उन्होंने यहां तक कहा था ‌क‌ि सपा में कभी वापसी करने का सवाल ही नहीं उठता। 

शुक्रवार को बेनी प्रसाद वर्मा के साथ बुलंदशहर के क‌िरण पाल स‌िंह भी सपा में शाम‌िल हुए हैं। मुलायम स‌िंह यादव, श‌िवपाल यादव, आजम खां और सीएम अख‌िलेश ने दोनों का सपा में स्वागत क‌िया। बेनी प्रसाद ने कांग्रेस छोड़ने को लेकर कहा क‌ि वहां बहुत सफोकेशन था। जब उनसे मुलायम स‌िंह के बारे में ‌द‌िए गए बयानों के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा क‌ि अच्छी शुरुआत में पुरानी बातों को भूल जाना चाह‌िए। घर में लड़ाई भी होती है और सुलह भी।

मुलायम ने याद क‌िए पुराने द‌िन

beni prasad joins samajwadi party
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
सपा मुख‌िया मुलायम स‌िंह ने इस मौके पर कहा, बेनी हमारे बहुत पुराने साथी हैं। बेनी ने ही पार्टी को समाजवादी नाम ‌द‌िया था, हम बेनी की वापसी से बहुत खुश हैं। पुराने द‌िनों को याद करते हुए मुलायम स‌िंह ने बताया, बेनी मुझे जेल में ढूंढ़ने आए थे।

उन्होंने कहा, पार्टी बनाने में बेनी ने आजम का बहुत साथ द‌िया था। सपा सुप्रीमो ने कहा, मेरे सारे राजनीत‌िक न‌िर्णयों में वर्मा जी ने साथ द‌िया। वर्मा जी के पार्टी में आने का संदेश देशभर में जाएगा। उन्होंने ये भी कहा क‌ि पार्टी छोड़ने से पहले बेनी उनसे म‌िलकर गए थे।

वहीं सीएम अख‌िलेश का कहना है क‌ि बेनी प्रसाद के वापस आने से पार्टी को बल म‌िलेगा।

मुलायम पर लगाए थे गंभीर आरोप

beni prasad joins samajwadi party
कभी उगला था जहर, आज फ‌िर साथ - फोटो : amar ujala

बेनी प्रसाद वर्मा मुलायम सिंह यादव पर कई बार तीखे हमले कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले सपा पर हमला करते हुए बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा था कि समाजवादी पार्टी (सपा) को दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। 

इसके अलावा  मुलायम पर तीखा हमला करते हुए वर्मा ने कहा था ‌कि इंडियन मुजाहिदीन को पैदा करने वाले मुलायम सिंह यादव हैं। उन्होंने मुलायम पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। सैफई महोत्सव को लेकर भी बेनी ने मुलायम पर तीखा हमला क‌िया था

एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कहा कि मुलायम सिंह न सिर्फ गुंडा है, बल्कि उसके रिश्ते आतंकवादियों से हैं। उन्होंने मुलायम को राजनीत‌िक जानवर तक कह डाला था।

मुलायम पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि जितना मैं तुम्हारे बारे में जानता हूं कोई और नहीं जानता। कमिशन खाओ और अपने परिवार को भी खिलाओ, मगर बेनी प्रसाद वर्मा ऐसा नहीं करेगा।

मुलायम ने क‌िए थे पलटवार

beni prasad joins samajwadi party
मुलायम ने भी क‌िया था पलटवार - फोटो : amar ujala

ऐसा नहीं है कि मुलायम सिंह यादव ने बेनी प्रसाद वर्मा के बयानों पर चुप्पी साध रखी हो। उन्होंने अपने ऊपर लगने वाले हर आरोप का तीखा जवाब दिया था। बेनी प्रसाद वर्मा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा था कि जो अपने लड़के की जमानत नहीं बचा पाए वही राहुल को प्रधानमंत्री बना रहे हैं।

एक और बयान में मुलायम सिंह ने कहा कि बेनी वर्मा हमेशा मुसलमानों के विरोधी रहे है। उन्हें मुसलामानों के हितैषी बनने की जरूरत नहीं है। मुसलमान अपना अच्छा और बुरा समझते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed