फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Beni comments on Amit Shah for being BJP chief

बेनी ने अमित शाह पर दिया 'विनाशकारी' बयान!

Thu, 10 Jul 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Thu, 10 Jul 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
Beni comments on Amit Shah for being BJP chief

आमचुनाव के लिए यूपी प्रभारी रह चुके अमित शाह के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बेनी प्रसाद वर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


बेनी बुधवार को बाराबंकी के कंपनीबाग स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे उन्होंने कहा कि शाह लोकतंत्र का विनाश करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं।

बेनी यहीं नहीं रुके वह बोले कि ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भी राष्ट्रीय पार्टी ने उस व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है जिसके खिलाफ फर्जी इनकांउटर के केस चल रहे हों।
विज्ञापन


बेनी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने गुजरात में दहशत की राजनीति किया है उसी तरह पूरे देश में दहशत की राजनीति करने के लिए अमित शाह को अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम संभालें यूपी की कमान

Beni comments on Amit Shah for being BJP chief

बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि यूपी के मंत्री व विधायक विकास कार्य कराने में कमीशन ले रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत बहुत ही खराब है। यदि सपा को अपनी सरकार बचानी है तो इन सब पर काबू पाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश से नहीं संभल रहा है तो सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाले।

बेनी ने कहा कि यदि सपा सरकार ने सुधार न किया तो नवंबर तक सरकार बर्खास्त हो सकती है।

बेनी ने कहा कि यदि सपा सरकार नहीं चेती तो जनता की मांग पर केंद्र की भाजपा सरकार सपा सरकार को बर्खास्त कर देगी और फिर यूपी में भाजपा का शासन आ जाएगा।

भाजपा को यूपी में नहीं आने देंगे

Beni comments on Amit Shah for being BJP chief

बेनी बोले हमें यूपी में बीजेपी को आने से रोकना है इसलिए हम चाहते है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव प्रदेश की बदतर कानून व्यवस्था, गुंडागर्दी, रिश्वत व कमीशनखोरी व बेलगाम अफसरों पर शिकंजा कसें।

यदि अखिलेश से नहीं संभल रहा है तो मुलायम खुद ही प्रदेश की सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ले लें इसमें हम उनका पूरा साथ देंगे। कांग्रेस जल्द ही प्रदेश में सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

बेनी के अनुसार यदि सपा सरकार ने अपने रवैये में सुधार न किया तो सपा के खिलाफ भी प्रदर्शन होगा। बेनी बाबू ने जहां केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की खूब तारीफ की वहीं राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed