{"_id":"2cad510a833fc5826a992a3fdc355761","slug":"beneficial-chander-nagar-metro-parking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के लिए फायदेमंद चंदर नगर पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के लिए फायदेमंद चंदर नगर पार्किंग
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Sep 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदर नगर की पार्किंग मेट्रो रेल परियोजना के साथ जोड़ी जा सकती है। इस पार्किंग के स्थान पर मेट्रो रेल का स्टेशन बनाया जाएगा। जिससे यहां आने वाले लोग इस पार्किंग का भी उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
डीएमआरसी की पूर्व चीफ आर्किटेक्ट तृप्ता खुराना ने राजधानी में प्राइमरी सेक्शन के आठों स्टेशनों के लिए तय स्थानों को देखा और उसके सापेक्ष प्रस्तावित डिजाइनों को परखा। उन्होंने प्रत्येक स्टेशन में कुछ परिवर्तन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
भविष्य में एलएमआरसी इस पर अमल करेगा। ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच आठ स्टेशनों का निर्माण होना है। इन्हें किस तरह से अधिकतम उपयोगी बनाया जा सके, इसको लेकर लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
डीएमआरसी की पूर्व चीफ आर्किटेक्ट तृप्ता खुराना इसको लेकर राजधानी आईं। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर, मानक नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, बस अड्डा, चंदरनगर, मवइया, चारबाग सभी स्टेशनों की तय लोकेशन देखी।
तृप्ता खुराना ने खासतौर पर चंदर नगर में एलडीए की भूमिगत पार्किंग के ले-आउट का अवलोकन किया। माना जा रहा है कि चंदर नगर में एलडीए की भूमिगत पार्किंग मेट्रो रेल परियोजना के बहुत काम आएगी।
इस रूट पर ये अकेली पार्किंग है। जिसका इस्तेमाल मेट्रो स्टेशन की पार्किंग के लिए भी भविष्य में किया जा सकता है। मगर इसके भविष्य में होने वाले समग्र उपयोग को लेकर एलएमआरसी जल्द ही फैसला लेगा।
तृप्ता ने बाकी सारे स्टेशनों की बेहतरी को लेकर भी कई विकल्प दिए। जिन पर भविष्य में विचार किए जाने की उम्मीद की जा रही है।