{"_id":"6834d1646f19dc09b404b8fe","slug":"being-a-girl-is-a-curse-after-writing-this-the-teenager-hanged-herself-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1222374-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लड़की होना अभिशाप है... यह लिखकर किशोरी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लड़की होना अभिशाप है... यह लिखकर किशोरी ने लगाया फंदा
Tue, 27 May 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 27 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
लड़की होना अभिशाप है... यह लिखकर किशोरी ने लगाया फंदा
लखनऊ। कृष्णानगर के जाफर खेड़ा में चंचल सिंह (17) ने रविवार रात में फंदा लगा लिया। सुसाइड नोट और चंचल के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सुसाइड नोट में किशोरी ने लिखा है कि मैं जो कर रही हूं उसका जिम्मेदार कोई नहीं है। लड़की होना अभिशाप है।
अलीगढ़ में गांधी पार्क के नौरंगाबाद छावनी निवासी चंचल के पिता सत्यवान टीटीई हैं। उनके मुताबिक, बेटी जाफरखेड़ा में रहकर पॉलीटेक्निक में पढ़ती थी। उसकी अंतिम वर्ष की परीक्षा चल रही थी। दो पेपर रह गए थे। बेटी पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में थी। दो दिन पहले पत्नी लखनऊ से अलीगढ़ लौट आई थीं।
रविवार रात करीब 8:45 बजे बेटी को कॉल की तो मकान मालिक ने चंचल के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकने की बात कही। पुलिस ने बेटी को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिय। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि घरवालों ने कोई शिकायत नहीं की है।