फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Begum Akhtar's birth anniversary celebrated with ghazals and thumri

Lucknow News: गजलों और ठुमरी से सजी बेगम अख्तर की जयंती

Thu, 08 Oct 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Begum Akhtar's birth anniversary celebrated with ghazals and thumri
भातखंडे में गजलों और ठुमरी की प्रस्तुतियों के साथ मनाई गई बेगम अख्तर की जयंती। 
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में बुधवार को गजल और ठुमरी की महान गायिका बेगम अख्तर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी बेमिसाल गायकी को सुरों के जरिये याद किया गया। कला मंडपम सभागार में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने कहा कि बेगम अख्तर ने गजल, ठुमरी और दादरा को अपनी विशिष्ट गायकी से नई पहचान दी। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय से उनका जुड़ाव संस्थान के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. विवेक सरोज ने बेगम अख्तर के जीवन और संगीत यात्रा पर संवाद से की। शिक्षक विनायक सहाय ने सारंगी पर राग मुल्तानी और ठुमरी हमरी अटरिया पे आ जा रे संवरिया प्रस्तुत की। रिया तिवारी ने अभी फरमान आया है वहां से गजल सुनाई। शिवांगी पांडेय ने कुछ इशारे थे जिन्हें दुनिया समझ बैठे हम गजल प्रस्तुत की। नमन सिंह ने ''''ऐ मोहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया'''' से कार्यक्रम का समापन किया। तबले पर मोहित दुबे, सौरभ सिंह और शुभम भारती ने संगत की। तानपुरे पर अर्पिता पंकज शुक्ल ने अपनी संगत दी। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. सृष्टि माथुर ने किया। कुलसचिव अतुल कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed