फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Before Maha Kumbh, five thousand electric buses will be included in UP Roadways

यूपी: महाकुम्भ से पहले रोडवेज में शामिल होंगी पांच हजार इलेक्ट्रिक बसें, प्रदेश में बनेंगे 150 चार्जिंग स्टेशन

Fri, 29 Dec 2023 08:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 29 Dec 2023 08:15 PM IST
सार

निगम के अफसरों ने बताया कि कुल आठ हजार बसों को रोडवेज के बेड़े में जोड़ा जाना है। इसमें पहले चरण में पांच हजार बसों को शामिल किया जाएगा। इसमें तीन हजार इलेक्ट्रिक बसें व दो हजार डीजल बसें होंगी।

विज्ञापन
Before Maha Kumbh, five thousand electric buses will be included in UP Roadways
Electric Bus - फोटो : PTI

विस्तार

महाकुम्भ पर हजारों तीर्थयात्रियों की आवाजाही को देखते हुए परिवहन निगम प्रशासन आठ हजार बसों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी कर रहा है। इसमें पांच हजार बसें इलेक्ट्रिक होंगी। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


दरअसल, परिवहन निगम प्रशासन का पूरा फोकस बेड़े को पर्यावरण संरक्ष्ाण के लिहाज से तैयार करना है। फिलहाल रोडवेज बसों के बेड़े में करीब 12 हजार बसें हैं। इसमें उम्र पूरी कर चुकी बसों को क्रमबद्घ ढंग से बाहर किया जा रहा है। वहीं डीजल के साथ इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में जोड़ने की कवायदें भी की जा रही हैं। इसी क्रम में अगले साल महाकुम्भ से पहले नई बसों को निगम में शामिल कर यात्रियों की सुविधाओं में वृद्घि की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


निगम के अफसरों ने बताया कि कुल आठ हजार बसों को रोडवेज के बेड़े में जोड़ा जाना है। इसमें पहले चरण में पांच हजार बसों को शामिल किया जाएगा। इसमें तीन हजार इलेक्ट्रिक बसें व दो हजार डीजल बसें होंगी। इसके बाद अगले चरण में तीन हजार अनुबंधित बसों को भी बेड़े में शामिल किया जाएगा, जिसमें दो हजार इलेक्ट्रिक व एक हजार डीजल बसें रहेंगी। इन बसों के आ जाने से रोडवेज बसों का कायाकल्प हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ को मिलेंगी 250 नई बसें
महाकुम्भ से पहले रोडवेज के बेड़े में शामिल होने से लखनऊ परिक्षेत्र को भी लाभ होगा। मसलन, अभी रोडवजे के लखनऊ परिक्षेत्र में करीब हजार बसें हैं। सूत्र बताते हैं कि ढाई सौ नई बसों को भी इस बेड़े में जोड़ा जाएगा। इन बसों को लखनऊ से प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, आगरा रूट पर चलाया जा सकता है। हालांकि, इस मुद्दे पर अफसर आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।


150 चार्जिंग स्टेशनों की पड़ेगी जरूरत
रोडवेज के आला अफसर बताते हैं कि जब बेड़े में पांच हजार इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जा रहा है। ऐसे में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या में भी वृद्घि करनी होगी। 150 से अधिक चार्जिंग स्टेशनों को विकसित करना होगा, ताकि बसों की चार्जिंग में असुविधाओं का सामना न करना पड़े। इन बसों से ऊर्जा के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed