{"_id":"5e4fcca88ebc3ef3df5304e5","slug":"before-construction-of-ram-temple-vhp-was-in-touch-with-the-devotees-meeting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण से पूर्व रामभक्तों से संपर्क साध रही विहिप, क्षेत्र के मार्ग प्रमुखों की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निर्माण से पूर्व रामभक्तों से संपर्क साध रही विहिप, क्षेत्र के मार्ग प्रमुखों की बैठक आज
Fri, 21 Feb 2020 06:02 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 21 Feb 2020 06:02 PM IST
सार
श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से पूर्व अयोध्या के आस-पास के रामभक्तों से विहिप ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से पूर्व अयोध्या के आस-पास के रामभक्तों से विहिप ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है। 22 फरवरी को हनुमान मंडल के बैनर तले अयोध्या के चौरासी कोसी परिक्रमा क्षेत्र के मार्ग प्रमुखों की बैठक कारसेवकपुरम में होगी।जिसमे गोंडा, बस्ती, अंबेडकर नगर, अयोध्या व बाराबंकी जनपद के लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के प्रमुख सुरेंद्र सिंह के अनुसार यह बैठक चैत्र नवरात्र यानि रामनवमी के बाद आयोजित होने वाली चौरासी कोसी परिक्रमा की तैयारी को लेकर हो रही है। शनिवार को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर अपराह्न तक चलने वाली एक दिवसीय बैठक को विहिप उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपतराय संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बैठक मे भाग लेने वाले पड़ाव प्रमुखों से लगातार संपर्क साधकर उन्हे आमंत्रित किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बैठक परिक्रमा से संबंधित जरूर है लेकिन श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से पूर्व राममय वातावरण तैयार करना बैठक का लक्ष्य बताया जा रहा है। अब सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के उपरांत राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे पूर्व जनपद के रामभक्तों को बैठक के माध्यम से आमंत्रित करना व्यापक संदेश देने जैसा है।
विज्ञापन