फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Before construction of Ram temple VHP was in touch with the devotees meeting today

राममंदिर निर्माण से पूर्व रामभक्तों से संपर्क साध रही विहिप, क्षेत्र के मार्ग प्रमुखों की बैठक आज

Fri, 21 Feb 2020 06:02 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 21 Feb 2020 06:02 PM IST
सार

श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से पूर्व अयोध्या के आस-पास के रामभक्तों से विहिप ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Before construction of Ram temple VHP was in touch with the devotees meeting  today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से पूर्व अयोध्या के आस-पास के रामभक्तों से विहिप ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है। 22 फरवरी को हनुमान मंडल के बैनर तले अयोध्या के चौरासी कोसी परिक्रमा क्षेत्र के मार्ग प्रमुखों की बैठक कारसेवकपुरम में होगी।जिसमे गोंडा, बस्ती, अंबेडकर नगर, अयोध्या व बाराबंकी जनपद के लोग भाग लेंगे।

विज्ञापन


अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के प्रमुख सुरेंद्र सिंह के अनुसार यह बैठक चैत्र नवरात्र यानि रामनवमी के बाद आयोजित होने वाली चौरासी कोसी परिक्रमा की तैयारी को लेकर हो रही है। शनिवार को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर अपराह्न तक चलने वाली एक दिवसीय बैठक को विहिप उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपतराय संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


बैठक मे भाग लेने वाले पड़ाव प्रमुखों से लगातार संपर्क साधकर उन्हे आमंत्रित किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बैठक परिक्रमा से संबंधित जरूर है लेकिन श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से पूर्व राममय वातावरण तैयार करना बैठक का लक्ष्य बताया जा रहा है। अब सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के उपरांत राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे पूर्व जनपद के रामभक्तों को बैठक के माध्यम से आमंत्रित करना व्यापक संदेश देने जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed