{"_id":"665ce7d394623d36870269e4","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-at-three-centers-raebareli-news-c-101-1-slko1034-115089-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
Mon, 03 Jun 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2024 के लिए शहर में तीन केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9 जून को दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 1284 अभ्यर्थी भाग लेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। भ्रमण करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई जाएगी।
बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए तीन केंद्रों में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में 384, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 450 और फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में 450 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 9 जून को दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
हर परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हो गए हैं। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के लिए अलग से सेक्टर मजिस्टे्रट नामित किया गया है, जबकि शहर के जीआईसी और जीजीआईसी के लिए दूसरे सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती हुई है। एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व रहेगा।
विज्ञापन
सभी परीक्षा केंद्रों में उपनिरीक्षक के साथ सिपाहियों की तैनाती होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ भी सशस्त्र आरक्षी तैनात किए जाएंगे। इस बाबत पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज दिया गया हैै, ताकि परीक्षा वाले दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें।
परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर की परिधि में कोई भी फोटोस्टेट या साइबर कैफे नहीं खुलेगा। परीक्षा में किसी तरह का कोई व्यवधान न होने पाए और अभ्यर्थियों को भी कोई दिक्कत न हो, इसलिए पावर कारपोरेशन, स्वास्थ्य, रोडवेज, अग्निशमन विभाग को भी पत्र भेजा गया है। परीक्षा संबंधी बैठक डीएम की अध्यक्षता में 7 जून को बचत भवन में बैठक होगी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज दिया है।