फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   become a part of yoga day challenge and win prizes

योगा डे चैलेंज का हिस्सा बनें और इन्हें टैग करते हुए यूं करें शेयर, जीतें इनाम 

Sat, 20 Jun 2020 12:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Jun 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
become a part of yoga day challenge and win prizes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आयुष राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा छठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के मौके पर सुबह सात बजे प्रदेशवासी अपने घर पर रहकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ योगाभ्यास करें और योगा डे चैलेंज का हिस्सा बनें। कोरोना की आपदा के चलते इस बार योग दिवस पर प्रदेशवासी डिजिटल रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। चैलेंज को स्वीकार करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 

विज्ञापन


आयुष मंत्री ने कहा कि 21 जून को योगा डे चैलेंज यूपी में प्रदेशवासी अपने घरों में ही योग करें और उसका वीडियो बनाकर फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उसे #YogawithCMYOGI #MyLifeYoga #ayushup हैशटैग के आयुष मिशन के सोशल मीडिया हैंडल्स को टैग करते हुए शेयर करें। उसके बाद आयुष कवच एप या मिशन की वेबसाइट www.ayushup.8n पर पंजीकरण कराना होगा। प्रतियोगिता में सबसे अच्छी योगमुद्रा का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला व प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार भी

प्रमुख सचिव आयुष प्रशांत त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता महिला, पुरुष, योग पेशेवर, वरिष्ठ नागरिक, वयस्क और बालक श्रेणी में आयोजित की जा रही है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सभी श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार पर क्रमश: 51 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 2100, 1100 व 501 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण कराने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। राज्य आयुष मिशन के प्रबंध निदेशक राजकमल यादव ने बताया कि पुरस्कार के चयन के लिए यह प्रतिबंध रहेगा कि सभी श्रेणियों में राज्य स्तर पर 1000 व जनपद स्तर पर कम से कम 100 प्रतिभागियों ने पंजीकरण जरूर किया हो। 

सामूहिक योगाभ्यास न करें : मुख्य सचिव 

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने 21 जून 2020 को योग दिवस मनाने जाने के लिए किसी भी प्रकार का सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम न करने के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेश स्तर पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2020 का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग और भारत सरकार से जारी गाइड लाइन के अनुसार कराया जाए।

ऐसी विषम परिस्थितियों में लोगों को उनके घर पर परिवार के साथ योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। योग के माध्यम से उतम स्वास्थ्य व प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए जाने, तनाव से राहत को बढ़ावा दिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी प्रदेशवासी अपने-अपने घरों पर परिवार के साथ सुबह सात बजे से सामान्य योग अभ्यास करें। 

सामान्य योग अभ्यासक्रम की वीडियो व  पाठन सामग्री आयुष कवच एप से ली जा सकती है। प्रतिभागियों को दो चरणों से गुजरना होगा। प्रथम चरण के अंतर्गत प्रतिभागियों को योगाभ्यास करते हुए अपनी 03 से 05 मिनट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना होगा। दूसरे चरण में जो प्रतिभागी आयुष कवच एप का प्रयोग कर रहे होंगे उन्हें एप पर लॉगिन कर पंजीकरण कराने का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा। जो प्रतिभागी आयुष कवच एप का प्रयोग नहीं कर रहे होंगे, वह उतर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी लखनऊ की वेबसाइट  पर लॉगिन कर पंजीकरण करा सकेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed