फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beautification of gomti river front

Lucknow News: 11 करोड़ से गोमती रिवरफ्रंट का होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 19 Jul 2025 07:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
beautification of gomti river front
11 करोड़ से गोमती रिवरफ्रंट का होगा सौंदर्यीकरण
लखनऊ। गोमती रिवर फ्रंट पर एडीसीपी ऑफिस से पिपराघाट के बीच सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए 11 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएल उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लगभग 380 मीटर लंबे स्ट्रेच में नए सिरे से विकास, हॉर्टीकल्चर व सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने शनिवार को गोमती रिवरफ्रंट का निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। आवास विकास की ओर से गोमती रिवरफ्रंट के लिए अवस्थापना निधि से लगभग 11 करोड़ रुपये दिये जा रहे हैं। इससे रिवर फ्रंट में विकास, विद्युतीकरण, सौंदर्यीकरण व अनुरक्षण कार्य होंगे। जॉगिंग ट्रैक व ओपन जिम बनवाया जाएगा। साथ ही लैंड स्केप व लाइटिंग के काम कराए जाएंगे। इसके अलावा लोहिया सेतु से एडीसीपी कार्यालय के बीच रिवरफ्रंट पर जाने के लिए अभी सिर्फ दो ही जगहों पर प्रवेश की व्यवस्था है, जिन्हें बढ़ाकर पांच जगहों से प्रवेश व निकासी होगी। इसके अलावा योगा हट व झूले लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि रिवरफ्रंट पर मरीन ड्राइव से लगे हुए मोरपंखी लॉन में लगभग 500 मीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। सीओ ऑफिस के पास मरीन ड्राइव के नीचे आगंतुकों की सुविधा के लिए लगभग 28 लाख रूपये की लागत से शौचालय ब्लॉक बनवाया जाएगा।

11 करोड़ से गोमती रिवरफ्रंट का होगा सौंदर्यीकरण

11 करोड़ से गोमती रिवरफ्रंट का होगा सौंदर्यीकरण

11 करोड़ से गोमती रिवरफ्रंट का होगा सौंदर्यीकरण

11 करोड़ से गोमती रिवरफ्रंट का होगा सौंदर्यीकरण

11 करोड़ से गोमती रिवरफ्रंट का होगा सौंदर्यीकरण

11 करोड़ से गोमती रिवरफ्रंट का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed