फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Beats woman for making video of electricity theft

Lucknow News: बिजली चोरी का वीडियो बनाने पर महिला को पीटा

Wed, 01 Oct 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Beats woman for making video of electricity theft
लखनऊ। सआदतगंज के बैदन टोला में कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले का वीडियो बनाने पर महिला को पीट दिया गया। पीड़िता ने आठ के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कौसर का आरोप है कि मो. अली कटिया डालकर बिजली चोरी करते हैं। 10 सितंबर की दोपहर तीन बजे उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि मो. अली, उनकी पत्नी रहमतुन व बेटे जुबैर ने वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया। कौसर के मना करने पर रात 11 बजे तीनों रिश्तेदार अजमतुन, सामिया, साजिया, वहाजुद्दीन व जाने आलम के साथ घर में घुसे और उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और पिटाई कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed