Civil Hospital: सिविल अस्पताल की ओपीडी में आधी रात को हुड़दंड, केक काटने के बाद बेल्ट से किया हमला
लखनऊ के सिविल अस्पताल में शनिवार की देर रात इंटर्न ने जमकर हुड़दंग किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच और कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल अस्पताल की पुरानी ओपीडी में शनिवार रात को कुछ इंटर्न ने मिलकर पहले साथी का बर्थडे मनाकर हुड़दंग किया। फिर केक काटने के बाद एक-दूसरे पर बेल्ट से हमला किया। ओपीडी परिसर में मची चीखपुकार से मरीज व उनके तीमारदार परेशान हो गए। मामले का वीडियो वायरल हुआ तो अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। इसमें शामिल इंटर्न की शिनाख्त कर निलंबित किए जाने की तैयारी है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए निदेशक सिविल अस्पताल और अपर निदेशक लखनऊ मंडल की संयुक्त जांच समिति गठित कर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की रिपोर्ट दो दिन के अंदर उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
#WATCH | UP: Visuals of the birthday party celebrations by pharmacy students inside the civil hospital of Lucknow which has attracted the attention of senior authorities initiating an enquiry into the matter; strict action against those found guilty of disrupting hospital peace pic.twitter.com/EJ94y3waoO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2022
सिविल अस्पताल की पुरानी ओपीडी में शनिवार रात करीब 12 बजे कुछ इंटर्न सफेद कोट पहनकर पुरानी ओपीडी के पास पहुंचे। इस दौरान उनके संग कई अन्य युवक भी आ गए जो बिना ड्रेस के थे। सभी ने ओपीडी परिसर में पहले केक काटकर एक-दूसरे के मुंह पर लगाया। इसके बाद नशे में धुत युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। यही नहीं, बेल्ट निकालकर एक-दूसरे को पीटने लगे।
पूरे मामले का वीडियो बनाकर एक युवक ने रविवार को वायरल किया। इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएमएस डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों में कोई भी इंटर्न निकला तो उसे निलंबित किया जाएगा। अगर बाहरी युवकों ने यहां बर्थडे पार्टी मनाई है तो इसकी फुटेज पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराएंगे।