फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   be ready for power cut

पढ़िए, इन इलाकों में चार दिन तक गुल रहेगी बत्ती

Thu, 13 Feb 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Feb 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
be ready for power cut

राजधानी के सात उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में रहने वालों को गुरुवार से चार दिन तक सुबह से शाम तक बिजली कटौती झेलनी होगी।

विज्ञापन


इससे करीब 80 हजार कनेक्शनधारक उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इस अवधि में पारेषण इकाई के इंजीनियरों के द्वारा 400 केवी पारेषण उपकेंद्र सरोजनीनगर में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

सेस खंड एक के अधिशासी अभियंता आईडी त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि सरोजनीनगर पारेषण उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

इसके लिए गुरुवार सुबह से 40 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह पर 63 केवीए पॉवर ट्रांसफार्मर को लगाने का काम शुरू होगा।

यह काम 16 फरवरी की शाम तक सम्पन्न होने की उम्मीद है। इलाके के इंजीनियरों ने बताया कि जब तक काम चलेगा, तब तक सरोजनीनगर, बंथरा, बनी, हरौनी, गेहरू, अमौसी, नादरगंज सहित ग्रामीण इलाके प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रांसपोर्टनगर, कानपुर रोड, कृष्णानगर, एलडीए कॉलोनी, इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी, आशुतोष नगर, मानसनगर, आलमबाग, रेलवे कॉलोनी, चंदरनगर, वीआईपी रोड, जेल रोड, चित्रगुप्तनगर, नटखेड़ा रोड, जयप्रकाश नगर, बरहा एवं तालकटोरा रोड के आवासीय एवं बाजार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को बिजली तो मिलेगी, लेकिन सुबह और शाम बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

वहीं दिन में भी बिजली संकट की समस्या उत्पन्न हो सकती है। कानपुर खंड के अधिशासी अभियंता आशु कालिया ने बताया कि 40 की जगह पर 63 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर लगने के बाद गर्मियों में खासतौर पर न्यू आलमबाग, इंद्रलोक कॉलोनी, चंद्रनगर एवं रेलवे पॉवर हाउस उपकेंद्र की पारेषण उपकेंद्र से बिजली नहीं कटेगी।

दरअसल पारेषण उपकेंद्र की ओवर लोडिंग की समस्या का निराकरण हो जाएगा, इससे कम से कम 40 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed