{"_id":"593bbb784f1c1b901c9cbbdc","slug":"bcom-student-tried-to-rape-girl-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम स्टूडेंट ने सात साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीकॉम स्टूडेंट ने सात साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ मेंं इंदिरानगर में कक्षा दो में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाला बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र छेड़छाड़ कर रहा था। शुक्रवार शाम बच्ची ने मां से छेड़छाड़ की शिकायत की। इसके बाद गाजीपुर पुलिस आरोपी छात्र को पकड़कर थाना ले आई।
विज्ञापन
छात्र के परिवारीजन समझौते का दबाव बना रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिवारीजनों की तरफ से अश्लील हरकतें, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बच्ची निजी स्कूल की छात्रा है और उसके पिता की मौत हो चुकी है। शुक्रवार शाम वह घरेलू सामान लेने घर के पास बनी दुकान पर गई थी। लौटते वक्त पड़ोस में रहने वाले बीकॉम छात्र ने उसे बुरी नियत से खींच लिया। बच्ची के परिवारीजनों का आरोप है कि छात्र ने उसे कमरे में ले जाकर अश्लील हरकतें की व रेप की कोशिश की। बच्ची रोने लगी तो घबराकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
बच्ची की आपबीती सुन उड़े होश
डेमो
शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। सहमी हुई बच्ची घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिवारीजनों ने पूछताछ की। बच्ची ने रोते हुए आपबीती सुनाई तो सबके होश उड़ गए। बच्ची को लेकर परिवारीजन छात्र के घर पहुंचे और झगड़ा शुरू कर दिया।
आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी को पकड़कर थाना ले जाया गया। बच्ची ने पुलिस को बताया कि छात्र पहले भी कई बार उसके साथ गंदी हरकतें कर चुका था। इस बीच छात्र के परिवारीजनों ने समझौते का दबाव बनाया लेकिन बात नहीं बनी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी को पकड़कर थाना ले जाया गया। बच्ची ने पुलिस को बताया कि छात्र पहले भी कई बार उसके साथ गंदी हरकतें कर चुका था। इस बीच छात्र के परिवारीजनों ने समझौते का दबाव बनाया लेकिन बात नहीं बनी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।