फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.Com student sexually exploited on the pretext of marriage

Lucknow News: शादी का झांसा देकर बीकॉम छात्रा का किया यौन शोषण

Fri, 24 Apr 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
B.Com student sexually exploited on the pretext of marriage
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की बीकॉम छात्रा ने त्रिवेणीनगर निवासी राम अग्रवाल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने राम के पिता रवि अग्रवाल पर गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को हजरतगंज थाने में राम व रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के अनुसार, हजरतगंज निवासी छात्रा ने बताया कि राम अग्रवाल से उनकी मुलाकात विवि के पास स्थित कैफे में हुई थी। राम ने दोस्ती की और फोन पर बातचीत करने लगा। इसके बाद आरोपी ने उनसे शादी करने की बात कही। एक दिन आरोपी उन्हें गोमतीनगर स्थित डीएलएफ माइपैड ले गया। वहां उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी इसके बाद यौन शोषण करने लगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर छात्रा की मां आरोपी राम के पिता रवि अग्रवाल की दुकान बातचीत करने पहुंचीं। आरोप है कि रवि ने शादी से मना कर दिया और उनसे गाली-गलौज की। युवती का आरोप है कि 31 जनवरी को कार में उन्हें मारापीटा गया और मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। आरोपी अब उन्हें जगह-जगह बदनाम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed