Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bbd university student died in accident at indira dam

Lucknow News: दोस्तों के साथ इंदिरा डैम घूमने निकला बीबीडी का छात्र नहर में गिरा, डूबने से मौत

Tue, 02 May 2023 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
bbd university student died in accident at indira dam
लखनऊ। बीबीडी इलाके में रविवार को दोस्तों के साथ घूमने निकले बीबीए छात्र दिव्यांशु यादव (22) की इंदिरा नहर में डूबने से मौत हो गई। छात्र के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर विनय कुमार सरोज के मुताबिक मूल रूप से अमेठी के शिवनंदर कपूरीपुर का रहने वाला दिव्यांशु बीबीडी से बीबीए फर्स्ट ईयर ट्रेड कॉमर्स सेकंड सेमेस्टर का छात्र था। वह इंस्टीट्यूट के पास स्थित आतिफ विहार में एक निजी हॉस्टल में दोस्त शिवम चौधरी के साथ रूम पार्टनर था। रविवार शाम वह अपने दोस्तों शिवम, सिमरन, श्रुति, कार्तिकेय और मुकुल के साथ कार से बीबीडी स्थित नूरपुर बेहटा इंदिरा डैम घूमने गया था। दोस्तों के मुताबिक दिव्यांशु इंदिरा डैम पर उनके साथ खड़ा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से इंदिरा नहर में गिर पड़ा। तैरना न आने के कारण वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख उन लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रात में दिव्यांशु यादव का शव नहर से निकलवाया। इकलौते बेटे की मौत की खबर घर पहुंची तो पिता राम अवध बेसुध होकर गिर पड़े। मां प्रभा और एक छोटी बहन अर्पिता भी बेहाल हो उठीं। बीएसएनल में नौकरी करने वाले पिता राम अवध ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed