{"_id":"0f34d066c53ec5ee471d1d2d1c6d0aca","slug":"bbd-students-stop-city-buses-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुनी बात, BBD के छात्रों ने किया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुनी बात, BBD के छात्रों ने किया उत्पात
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Fri, 20 Sep 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार सुबह चारबाग सिटी बस टर्मिनल पर सिटी बस का संचालन ठप करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
छात्रों ने बीबीडी के लिए बसों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर टर्मिनल के सामने की मवैया रोड पर जाम लगाकर बैठ गए।
पुलिस ने लाठी चार्ज की चेतावनी देकर छात्रों को सड़क से खदेड़ दिया।
ये छात्र ढाई घंटे तक बवाल करते रहे, जिससे टर्मिनल के अंदर फंसी 30 से अधिक बसें संचालन के लिए बाहर नहीं निकल सकीं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने बीबीडी रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।
इस हंगामे एवं बवाल की शुरुआत सुबह सात बजे तब हुई जब एमएसटी धारक बीबीडी इंजीनियिरिंग कॉलेज के छात्र एवं छात्राएं चारबाग से कॉलेज जाने के लिए टर्मिनल पहुंचे। ऐसे छात्र एवं छात्राएं को जब 45 मिनट तक इंतजार करने के बाद बीबीडी के लिए सिटी बस नहीं मिली तो वह हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
ऐसे छात्र एवं छात्राओं की संख्या आठ बजते-बजते जब 300 से अधिक हो गई तो हंगामा बढ़ गया। इन छात्रों ने टर्मिनल के गेट की घेराबंदी करके अंदर से निकलने वाली बसों का संचालन ठप कर दिया।
विज्ञापन
वहीं चारबाग से मवैया की तरफ जाने वाली सड़क का आवागमन बंद करके परिवहन अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे चारबाग एवं मवैया तरफ का आवागमन ठप हो गया। सूचना पर नाका इंसपेक्टर विजय प्रकाश पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारी छात्रों को खदेड़ा।
समय से नहीं चलती बसें
छात्रों ने बताया कि लखनऊ सिटी बस ट्रांसपोर्ट कंपनी ने 30 हजार से अधिक एमएसटी जारी कर दी लेकिन उनको बस की सुविधा मुहैया नहीं करा पा रहा है। बीबीडी के ही करीब एक हजार छात्र एवं छात्राओं ने एमएसटी धारक के रूप में सफर करते।
सुबह-शाम बस न मिलने के कारण न तो समय से कॉलेज पहुंचते और न ही घर। छात्र एवं छात्राएं एक-एक घंटे तक चारबाग टर्मिनल पर बस की राह देखते रहते हैं।
सिटी बसों की संख्यां बढ़ेगी
एआरएम आदित्य प्रकाश का दावा कि तमाम सिटी बसों के खराब होने के कारण रूट पर उनकी संख्या कम हो गई है। इसके कारण छात्र एवं छात्राओं को सिटी बस के लिए इंतजार करना पड़ता है। जल्दी ही रूट पर सिटी बस की संख्या बढ़ेगी। एआरएम के इस आश्वासन पर सुबह 9:40 बजे प्रदर्शनकारी छात्रों ने टर्मिनल का घेराव खत्म किया।