{"_id":"6af3842881477894770dee9b","slug":"bbaus-asia-ranking-improves-driven-by-research-lucknow-news-c-13-lko1070-2002026-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शोध के दम पर बीबीएयू की एशिया रैंकिंग में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शोध के दम पर बीबीएयू की एशिया रैंकिंग में सुधार
Wed, 11 Nov 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में अपनी स्थिति में सुधार किया है। क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) की ओर से जारी रैंकिंग में विश्वविद्यालय 801-850 बैंड से आगे बढ़कर 721-730 बैंड में पहुंच गया है। दक्षिण एशिया क्षेत्रीय रैंकिंग में भी 37 पायदान की छलांग लगाकर 254वें से 217वें स्थान पर पहुंच गया। वहीं, 325 भारतीय संस्थानों में बीबीएयू को 110वां स्थान मिला है। इस वर्ष 26 देशों और क्षेत्रों के 1,722 उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन किया गया।
विश्वविद्यालय की रैंकिंग सुधारने में शोध संबंधी उपलब्धियों की अहम भूमिका रही। पीएचडी धारक शिक्षकों के संकेतक में 100 में से 100 अंक हासिल कर एशिया में 48वां स्थान मिला। प्रति संकाय शोध पत्र के मामले में 85.9 अंक के साथ 149वां स्थान मिला। वहीं, प्रति शोध पत्र उद्धरण में 64.7 और अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क में 39.9 अंक हासिल हुए।
कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने अकादमिक एवं नियोक्ता प्रतिष्ठा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, शोध और नवाचार को और मजबूत करने पर जोर दिया। आईक्यूएसी निदेशक प्रो. शिल्पी वर्मा ने भी विश्वविद्यालय परिवार के योगदान को सराहा। रैंकिंग सुधार के लिए गठित समिति में प्रो. शिल्पी वर्मा, प्रो. राजशरण शाही, डॉ. राहुल वार्ष्णेय, डॉ. शालिनी चंद्रा, डॉ. सोमीपेम आर. शिमरे, डॉ. अखिलेश सिंह और डॉ. नीतेश कुमार वर्मा शामिल थे। समिति के सुझावों और निर्धारित मानकों के आधार पर सुधार के प्रयास किए गए।