फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU will do research on Ganga valley and cultural heritage

Lucknow News: गंगा घाटी व सांस्कृतिक धरोहरों पर शोध करेगा बीबीएयू

Thu, 04 Sep 2025 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
BBAU will do research on Ganga valley and cultural heritage
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में अब गंगा घाटी व उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों पर शोध हो सकेगा। इसके लिए बुधवार को विवि और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद विश्वविद्यालय में शोध का दायरा बढ़ेगा, जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन

शोधाध्ययन व संरक्षण के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर काम करने से छात्रों को नए-नए शोध करने का मौका मिलेगा। इसके माध्यम से गंगा घाटी और उत्तर प्रदेश के शैलचित्र एवं पुरातत्त्व कला संस्कृति पर शोध अध्ययन किया जाएगा। समझौते के दौरान विवि के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल के साथ डीन ऑफ अकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के प्रतिनिधि डॉ. ऋचा नेगी और डॉ. दिलीप कुमार व इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीएम रवि कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed