फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU University closed till 15

बीबीएयू-पुनर्वास विवि 15 तक बंद, ऑनलाइन चलेंगी क्लास

Fri, 09 Apr 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
BBAU University closed till 15
BBAU University closed till 15
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने 15 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के निर्णय के क्रम में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) व डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने भी 15 अप्रैल तक विश्वविद्यालय बंद करने का निर्णय लिया है। बीबीएयू रजिस्ट्रार प्रो. एस विक्टर बाबू की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला प्रशासन के निर्देश के क्रम में विवि पूरी तरह से 15 अप्रैल तक बंद किया जाता है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी जबकि कोई भी शिक्षक व कर्मचारी बिना अनुमति स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान ऑनलाइन क्लास भी पूर्व की भांति चलेंगी। हालांकि जानकारी के अनुसार परिसर में हाल के दिनों में कुछ कर्मचारी व शिक्षक कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसे देखते हुए सैनिटाइजेशन आदि की कार्यवाही की जा रही है, लेकिन अभी तक इस पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया था। वहीं, दूसरी तरफ पुनर्वास विवि के रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि 15 अप्रैल तक विश्विद्यालय बंद रहेगा। शिक्षकों-कर्मचारियों को बिना अनुमति स्टेशन न छोड़ने को कहा गया है। पूर्व से निर्धारित परीक्षा कोविड प्रोटोकॉल का अनुसार जारी रहेगी। वहीं ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्विद्यालय में भी सभी क्लास की पढ़ाई ऑनलाइन कर दी गई है। विवि बंद करने पर निर्णय शुक्रवार को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed