फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU: Opportunity to register for PG with late fees today

बीबीएयू : आज लेट फीस के साथ पीजी में पंजीकरण का मौका

Mon, 30 Jun 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
BBAU: Opportunity to register for PG with late fees today
बीबीएयू : आज लेट फीस के साथ पीजी में पंजीकरण का मौका
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लेट फीस के साथ पंजीकरण का अंतिम मौका 30 जून तक है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। विवि ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नई प्रवेश नीति के तहत गाइडलाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन


पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को सीयूईटी (पीजी) स्कोर के आधार पर समर्थ पोर्टल पर अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम लॉक करने होंगे। आरक्षण नीति के अनुसार मेरिट सूची व सीटों की उपलब्धता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिए जाएंगे। सीयूईटी अंकों के आधार पर पाठ्यक्रमवार व श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन


बराबर अंक पर ऐसे तय होगी मेरिट
यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों को समान अंक प्राप्त होते हैं, तो उनकी योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों का प्रतिशत देखा जाएगा। यदि इसमें भी बराबरी रहती है, तो उम्र के आधार पर वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया की प्रमुख बातें

प्रथम चरण में घोषित मेरिट सूची के अनुसार अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए अगली सूची जारी की जाएगी। प्रवेश के लिए चालान केवल ऑनलाइन समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार होंगे।


गलत जानकारी पर रद्द होगा प्रवेश
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि भ्रामक जानकारी देने या निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन करने पर प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। सभी चरणों की समय-सारणी विवि की वेबसाइट पर अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed