फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU got 19th rank in the country in IIRF

Lucknow News: बीबीएयू को आईआईआरएफ में मिली देश में 19वीं रैंक

Thu, 04 Jun 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
BBAU got 19th rank in the country in IIRF
बीबीएयू
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2026 में केंद्रीय विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 19वां स्थान प्राप्त किया है। टॉप थ्री में तीनों विश्वविद्यालय दिल्ली के हैं। पहले स्थान पर जवाहरलाल नेहरू विवि, दूसरे स्थान पर दिल्ली विवि और तीसरे स्थान पर जामिया मिलिया इस्लामिया है। टॉप-20 में उत्तर प्रदेश के तीन विश्वविद्यालय शामिल हैं। बीबीएयू को पिछले वर्ष भी यही रैंकिंग मिली थी।
विज्ञापन


बीबीएयू के कुलपति राजकुमार मित्तल ने कहा कि देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्थान प्राप्त करना संस्थान के लिए महत्वपूर्ण है। यह सफलता शिक्षा, अनुसंधान और संस्थागत विकास में प्रदर्शन का प्रमाण है। यह रैंकिंग विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रशासनिक तंत्र के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन


रैंकिंग के मानक

आईआईआरएफ रैंकिंग संस्थानों का मूल्यांकन कई प्रमुख मानकों पर करती है। इनमें प्लेसमेंट प्रदर्शन और शिक्षण व अधिगम संसाधन शामिल हैं। अनुसंधान की गुणवत्ता और उद्योगों के साथ सहभागिता भी महत्वपूर्ण पहलू हैं। कॅरिअर सहायता सेवाएं और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयारी भी देखी जाती है। संस्थान की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा भी मूल्यांकन का आधार बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed