{"_id":"692e0203ab7933ea5103898e","slug":"bbau-convocation-to-be-held-in-10-days-as-soon-as-the-president-gives-time-lucknow-news-c-13-lko1070-1496324-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू : राष्ट्रपति से समय मिलते ही 10 दिनों में होगा दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू : राष्ट्रपति से समय मिलते ही 10 दिनों में होगा दीक्षांत समारोह
Tue, 02 Dec 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में दीक्षांत समारोह में इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि बनाए जाने की तैयारी है। ये जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने सोमवार को दी। राष्ट्रपति कार्यालय को पत्र भेजा गया है। राष्ट्रपति कार्यालय से समय मिलने के बाद 10 दिन में दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। विद्यार्थी परेशान न हों इस बार का दीक्षांत टाला नहीं जाएगा।
बता दें कि अमर उजाला ने बीबीएयू में दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर डिग्री के इंतजार को नहीं मिल रही तारीख शीर्षक से खबर का प्रकाशन सोमवार के अंक में किया था। इसके बाद कुलपति ने स्थिति साफ की है।
सभी आपत्तियों का निस्तारण पूरा
दूसरी ओर विद्यार्थियों की ओर से डिग्री व मेडल के लिए किए गए आवेदन पर आईं आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है। इस बार 6000 विद्यार्थियों को डिग्री व पात्र विद्यार्थियों को मेडल मंच से दिया जाना है। इसके लिए 2023, 2024 और 2025 का संयुक्त दीक्षांत होना है। पिछले तीन वर्षों से दीक्षांत का आयोजन स्थायी कुलपति न होने के कारण नहीं हो सका था।