फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bba exam starts in lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में आज से बीबीए की परीक्षाएं, बीएड का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी

Thu, 07 Apr 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
bba exam starts in lucknow university
लखनऊ। लविवि की बीबीए, बीबीए आईबी, बीबीए एमएस की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ एलएलबी तीन वर्षीय और एलएलबी इंटीग्रेटेड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा बीकॉम ऑनर्स के परीक्षा केंद्रों की सूची और बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीबीए, बीबीए आईबी, बीबीए एमएस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा लविवि के नवीन परिसर सहित 22 केंद्रों पर होगी। नवीन परिसर स्थित आईएमएस में चार केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेशपत्र पहले ही ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपने लॉगइन से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्रों की अच्छी तरह से चेकिंग के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के सचल दस्तों के साथ लविवि के सचल दस्तों को भी सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से चालू रखने के आदेश हैं। किसी केंद्र पर परीक्षा के दौरान कैमरा बंद मिला तो जांच के साथ कार्रवाई होगी। वहीं, दूसरी तरफ एलएलबी तीन वर्षीय और एलएलबी इंटीग्रेटेड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के प्रवेशपत्र लविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। छात्र इसे अपनी लॉगइन आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा 11 और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम की परीक्षा 12 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन

कुलपति ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
लविवि और संबद्ध महाविद्यालयों में गत 29 मार्च से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। इस बार रायबरेली, हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर के कॉलेजों की परीक्षाएं भी लविवि करा रहा है। रायबरेली में परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी के बाद लविवि प्रशासन अलर्ट है। बुधवार को भी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने दूसरे जिलों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का दावा किया। उन्होंने हरदोई के बालाजी महाराज महाविद्यालय, श्री रामस्वरूप पटेल महाविद्यालय, रामबेटी देवनारायन महाविद्यालय, एपीएस कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके अलावा राजधानी के लखनऊ डिग्री कॉलेज में भी व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 केंद्रों पर होगी बीकॉम ऑनर्स की परीक्षा
लविवि के बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी। बुधवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई। इसमें लविवि पुराना कैंपस, जेएनपीजी, श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री गर्ल्स डिग्री कॉलेज, हीरालाल यादव गर्ल्स डिग्री कॉलेज, कालीचरण डिग्री कॉलेज, रामा डिग्री कॉलेज, इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, अर्जुनगंज विद्या मंदिर, कैरियर कॉन्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज, टेकभनो इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज और श्री महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज शामिल हैं। परीक्षा विभाग ने बीएड प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा भी कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 19, 21, 23 और 25 अप्रैल को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी।

42 प्रतिशत अंक, तब भी मिलेगा एलएलबी में दाखिला
लविवि के एलएलबी तीन वर्षीय और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम में अब 42 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को भी दाखिला दिया जाएगा। कुलसचिव प्रो. डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यह नियम अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमानुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की अर्हता न्यूनतम 42 प्रतिशत किए जाने के प्रस्ताव पर कुलपति ने विद्या परिषद व कार्य परिषद के अनुमोदन की प्रत्याशा में स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed