फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bay girl died who suffering from fever

फैजुल्लागंज में बुखार से मासूम बच्ची की मौत

Fri, 18 Oct 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bay girl died who suffering from fever
स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अफसर बने लापरवाह, फैजुल्लागंज में बुखार ने ली मासूम की जान, 15 और बीमार
विज्ञापन

फैजुल्लागंज में बुखार ने बुधवार रात 11 माह की मासूम बच्ची की जान ले ली, जबकि 15 और लोग बुखार की चपेट में है।
इलाके में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, फैजुल्लागंज हरिओम नगर निवासी ई-रिक्शा चालक रामजी मिश्रा की 11 माह की बेटी दीपाली को मंगलवार को तेज बुखार आया था।
नजदीकी अस्पताल में डॉक्टरों ने डेंगू की आशंका जाहिर की। बुखार के साथ बच्ची को उल्टी हुई। बुधवार शाम को उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
तीमारदार पहले उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। तीमारदार उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाने लगे।
रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। ट्रॉमा कैजुअल्टी में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
इनका चल रहा बुखार का इलाज
फैजुल्लागंज के हरिओम नगर में राजकुमार, अरुण, सुदामा देवी, अब्दुल कादिर, ऊषा देवी, आकाश, नागेंद्र मिश्रा, शकीला, सुमित, केशव नगर के पंकज वर्मा, मयंक, निशांत, कविता, महक बुखार से ग्रसित हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी का कहना है कि इलाके में डेंगू बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। कई लोगों की मौत बाद भी अफसरों की नींद नहीं टूट रही है।
550 लोग आ चुके हैं डेंगू की चपेट में
राजधानी में अब तक करीब 550 मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं। इसमें 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग एक भी मौत न होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

डेंगू बुखार से निपटने का कर रहे इंतजाम
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि डेंगू बुखार से निपटने के लिए हर कोशिश की जा रही है। लोगों के घर के आसपास एंटीलार्वा के छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed