फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   battle between two groups for panchayat election

पंचायत चुनावों को लेकर हार-जीत पर छींटाकशी पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 14 जख्मी

Thu, 22 Apr 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
battle between two groups for panchayat election
लखनऊ। मलिहाबाद में पंचायत चुनाव में जीत-हार की छींटाकसी को लेकर दो पक्षों के समर्थकों में बहस हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष अपने सामने आ गए और दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और गुम्मे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षो से 12 से ज्यादा अधिक लोग चोटिल हो गए। बवाल की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चिरंजीव मोहन ने बताया कि क्षेत्र के मनकौटी गांव में दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में चुनाव जीत की छींटाकसी को लेकर मारपीट हो गई। उन्होंने बताया कि गांव का नंदकिशोर अपने साथी श्रीराम, सोनू, मकरंद व पिंटू के साथ पड़ोसी गांव दिलावर नगर गया था। रात करीब आठ बजे जब वह वापस आ रहा था, तभी गांव के बाहर दूसरे पक्ष का चन्द्रशेखर पुत्र कल्लू अपने साथी सूरज, ब्रह्मा, मुन्नी, राहुल, प्रदीप, भैया व श्यामबिहारी के साथ खड़ा था। जहां पर दोनों में चुनावी जीत हार को लेकर बहस होने लगी जिसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

नन्दकिशोर का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे व उसके साथियों को रोक लिया और पीटने लगे। इसकी जानकारी जब उसके सहयोगी मीनू वर्मा को हुई तो वह भी बीच-बचाव करने के लिए महेंद्र, सौरभ, संजीत, अमृतलाल, सचिन, कौशलेन्द्र, सूरज के साथ मौके पर पहुंच गया। इसके बाद उन पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि मारपीट के दौरान दोनों पक्षो से जमकर ईंट-गुम्मे चले हैं जिसमे एक पक्ष से नन्द किशोर, मीनू वर्मा, महेंद्र, सौरभ, संजीत, अमृतलाल, सचिन, कौशलेन्द्र व सूरज जख्मी हुए हैं और दूसरे पक्ष से अरविंद, विमलेश, राज रानी, पंकज व मुकेश जख्मी हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट व बलवा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

चुनावी रंजिश में भिड़े, पुलिस ने किया चालान
लखनऊ। नगराम के मितौली गांव में चुनावी रंजिश के चलते झगड़ रहे दो लोगों को नगराम पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक नगराम मो. अशरफ ने बताया कि मितौली गांव निवासी श्रीकांत गुप्ता व शिव चंद्र वर्मा प्रधानी चुनाव में अलग-अलग उम्मीदवारों के समर्थक हैं। बुधवार को अपने-अपने उम्मीदवार की जीत का दावा करते हुए दोनों में भिड़ंत हो गई। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट मोहनलालगंज कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed