फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Basic education seen only on the first day of the academic session

ग्रीष्मावकाश के बाद पहले दिन बदहाल दिखी बुनियादी शिक्षा

Mon, 01 Jul 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Basic education seen only on the first day of the academic session
शैक्षिक सत्र के पहले दिन ही बदहाल दिखी बुनियादी शिक्षा
विज्ञापन

- ग्रीष्मावकाश के बाद पहले दिन बंद मिले कई स्कूल, चंद बच्चे ही पहुंचे
- बिना कॉपी-किताब, ड्रेस, बैग व जूते-मोजे के ही विद्यालय पहुंचे नौनिहाल
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार को पहले दिन स्कूल खुले तो अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा और बुनियादी शिक्षा बदहाली की गिरफ्त में दिखी। एक जुलाई से स्कूल खोलने को लेकर डेढ़ माह से की गई विभागीय कसरत धड़ाम हो गई। ज्यादातर स्कूलों में छात्रों की संख्या नाममात्र रही तो कहीं खाता भी नहीं खुला। कई जगह तो शिक्षक नदारद और स्कूल में ताले लटके मिले। काफी देर तक गुरु जी का इंतजार करने के बाद बच्चे बैरंग लौट गए। कुछ स्कूलों में चूल्हा भी नहीं जला। पहले दिन नौनिहालों को ड्रेस, किताबें आदि का वितरण भी नहीं हो सका।
परिषदीय स्कूल सोमवार को ग्रीष्मावकाश के बाद खुल गए। मगर अव्यवस्थाओं ने इस बार भी पीछा नहीं छोड़ा। पहले ही दिन जिले के अधिकांश प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों में अनेक समस्याएं पांव पसारे मिलीं। पहले दिन नौनिहालों को ड्रेस, कॉपी-किताब, बैग आदि का वितरण भी नहीं हो सका। बच्चे बिना कॉपी-किताब, ड्रेस, जूते-मोजे व बैग के ही स्कूल पहुंचने को विवश हुए। अधिकांश स्कूलों में छात्र संख्या इक्का-दुक्का ही रही। कहीं-कहीं तो एक भी बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा। कहीं समय से पूर्व ही स्कूल बंद हो गए तो कहीं सफाई भी नहीं हो सकी। नगर क्षेत्र के स्कूलों की स्थिति तो और बदतर रही।
विज्ञापन

सीन एक :
08:10 बजे तक लटका रहा ताला
फोटो
नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय साहबगंज प्रथम में सुबह 08:10 बजे तक ताला लटका रहा। कक्षा दो की नैंसी व खुशी और कक्षा एक की पिंकी मैडम का इंतजार करती मिलीं। सभी ने बताया कि 07:30 बजे से बैठे हैं, मैडम नहीं आईं। अभी ड्रेस व किताब भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन दो :
दो बच्चे ही पहुंचे स्कूल
फोटो
नगर क्षेत्र का ही प्राथमिक विद्यालय धारारोड द्वितीय खुला मिला व शिक्षामित्र उर्वशी जायसवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि स्कूल में कुल नौ बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से सिर्फ दो ही उपस्थित हैं। किताबें लाकर शीघ्र ही बांटी जाएंगी।
सीन तीन :
सिर्फ तीन बच्चाें का हुआ नामांकन
फोटो
प्राथमिक विद्यालय साहबगंज द्वितीय में कुल पंजीकृत 53 छात्रों में 15 ही उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया व शिक्षामित्र रचना सोनी मौजूद मिलीं। कुछ बच्चे बिना ड्रेस व किताबों के ही बैठे मिले। शिक्षामित्र ने बताया कि इस सत्र में सिर्फ तीन नवीन नामांकन हुआ है।
सीन चार :
ब्लॉक से नहीं आईं किताबें व जूते-मोजे
फोटो
शिक्षा क्षेत्र पूराबाजार के प्राथमिक विद्यालय अंकवारा में 99 के सापेक्ष 44 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने बताया कि 10 नवीन नामांकन हुआ है। किताबें व जूते-मोजे ब्लॉक पर आ गए हैं, शीघ्र ही वितरण होगा। ड्रेस की नाप कराई गई है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंकवारा में 73 में से 27 बच्चे उपस्थित हुए। यहां भी कॉपी-किताब, ड्रेस, बैग, जूते-मोजे की स्थिति ऐसी ही रही।
सीन पांच :
पुरानी किताबों से चलाया काम
फोटो
प्राथमिक विद्यालय करमा कोडऱी प्रथम में पंजीकृत 24 में से सिर्फ सात बच्चे उपस्थित मिले। यहां सिर्फ छह नवीन नामांकन हुए हैं। प्रधानाध्यापक सहित पूरा स्टाफ मौजूद मिला। प्राथमिक विद्यालय सरायचैमल में कुल पंजीकृत 52 में से 21 बच्चे उपस्थित थे। सिर्फ पांच नवीन नामांकन हुए हैं। बच्चे जुगाड़ से पुरानी किताबें लेकर काम चला रहे थे। प्रधानाध्यापक उग्रसेन ने बताया कि किताबें व जूते-मोजे मंगलवार को वितरित होंगे।

कोट...
शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई थी, जिसमें स्कूल बंद करके वहां पहुंचने का निर्देश दिया गया था। सभी अध्यापक व बच्चे रैली में आए थे, स्कूल दो जुलाई से सही मायने में खुलेंगे।
-संजय गुप्ता, नगर शिक्षा अधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed