{"_id":"601a3a6aca9684629073c7ab","slug":"barricading-on-delhi-borders-to-stop-farmers-protest-is-in-appropriate-says-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन को प्रभावित करने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेडिंग गलत, ऐसे आतंकियों को रोकें: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन को प्रभावित करने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेडिंग गलत, ऐसे आतंकियों को रोकें: मायावती
Wed, 03 Feb 2021 02:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।
- फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा कि किसान आंदोलन को प्रभावित करने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर कंटीले तारों और कीलों की जबरदस्त बैरिकेडिंग अनुचित है। सरकार को ऐसे इंतजाम देश की सीमाओं पर और आतंकवादियों को रोकने के लिए करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांग मानकर तीनों कृषि कानून वापस ले। मायावती ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलित किसानों के प्रति सरकारी रवैये के कारण संसद के बजट सत्र में जरूरी कामकाज और जनहित के मुद्दे भी प्रभावित हो रहे हैं।
मायावती पहले भी तीनों कृषि कानूनों को लेकर आपत्ति जता चुकी हैं और केंद्र सरकार से इन्हें वापस लेने की अपील करती रही हैं।
बता दें कि इस समय दिल्ली की सीमाओं पर जबरदस्त बैरिकेडिंग कर दी गई है। हालांकि, केंद्र सरकार ने कहा है कि वो बात करने के लिए तैयार है। पहले की गई 11 दौर की वार्ता में सरकार ने डेढ़ साल के लिए कृषि कानूनों को निलंबित करने का प्रस्ताव किसानों को दिया था पर सहमति नहीं बनी। किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने पर अड़े हैं।

1. तीन कृषि कानूनों की वापसी की वाजिब माँग को लेकर खासकर दिल्ली की सीमाओं पर आन्दोलित किसानों के प्रति सरकारी रवैये के कारण संसद के बजट सत्र में भी जरूरी कामकाज व जनहित के खास मुद्द पहले दिन से ही काफी प्रभावित हो रहे हैं। केन्द्र किसानों की माँग पूरी करके स्थिति सामान्य करे।1/2
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) February 3, 2021
2. साथ ही, लाखों आन्दोलित किसान परिवारों में दहशत फैलाने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर जो कंटीले तारों व कीलों आदि वाली जबर्दस्त बैरिकेडिंग की गई है वह उचित नहीं है। इनकी बजाए यदि आतंकियों आदि को रोकने हेतु ऐसी कार्रवाई देश की सीमाओं पर हो तो यह बेहतर होगा। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) February 3, 2021