{"_id":"5d191deb8ebc3e3cba43f968","slug":"bargaling-in-house-lucknow-news-lko4681777161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के रिटायर इंजीनियर के घर का ताला टूटा, लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के रिटायर इंजीनियर के घर का ताला टूटा, लाखों की चोरी
विज्ञापन
क्राइम की खबर के साथ फोटो इमरान- गोतीनगर के विश्वासखंड में घर में हुई लाखों की चोरी मौके पर जांच कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार गया तीर्थयात्रा पर, चोरों ने बंद घर खंगाला, 25.50 लाख रुपये का माल पार
गोमतीनगर के विश्वास खंड में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर बीके अग्रवाल के बेटे संदीप कुमार अग्रवाल के घर बंद घर से चोरों ने 25.50 लाख रुपये का माल पार कर दिया।
इस दौरान परिवार मथुरा तीर्थ यात्रा पर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम बुलाई। पीड़ित के भाई संजय ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।
प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर के मुताबिक, सेवानिवृत्त इंजीनियर बृजेंद्र कुमार अग्रवाल की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।
विवेक खंड निवासी संजय अग्रवाल ने बताया कि छोटा भाई संदीप परिवार व मां को लेकर 27 जून को मथुरा गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह मकान पर गए तो खिड़की मिली और दोनों कमरों की आलमारी भी टूटी थी।
विज्ञापन
करीब 5.50 लाख नकद व 20 लाख रुपये के जेवरात गायब थे। वारदात की जानकारी संदीप व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
वहीं, डाग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। खोजी कुत्ता घर से करीब दो सौ मीटर दूर तक गया। इसके बाद लौट आया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।