फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barclays-Hurun India Report UP's dominance increased in the list of business houses

बार्कलेज हुरुन इंडिया लिस्ट : कारोबारी घरानों की सूची में यूपी का दबदबा बढ़ा, पहली बार सूची से कानपुर गायब

Wed, 20 Aug 2025 05:15 AM IST
विजय पुंडीर अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 20 Aug 2025 05:15 AM IST
सार

एक साल में यूपी के कारोबारी घरानों की सूची में संख्या 16 से बढ़कर 19 हो गई है। यूपी के घरानों में लखनऊ की पीटीसी इंडस्ट्रीज और आगरा की अग्रवाल फैमिली है। वहीं, 15 घराने नोएडा और दो गाजियाबाद के हैं।

विज्ञापन
Barclays-Hurun India Report UP's dominance increased in the list of business houses
कारोबारी - फोटो : AI Meta

विस्तार

देश के रसूखदार परिवारों और कारोबारी गलियारों में यूपी का दबदबा बढ़ रहा है। इसी का नतीजा है कि बार्कलेज हुरुन इंडिया की ओर से जारी देश के सबसे मूल्यवान कारोबारी घरानों की सूची में प्रदेश के 19 परिवार शामिल हैं। इनकी नेटवर्थ करीब 10 लाख करोड़ रुपये है। पहली बार कानपुर सूची में नहीं है। बता दें कि कानुपर से पिछली सूची में घड़ी और जेके फैमिली शामिल थीं।  

विज्ञापन


एक साल में यूपी के कारोबारी घरानों की सूची में संख्या 16 से बढ़कर 19 हो गई है। यूपी के घरानों में लखनऊ की पीटीसी इंडस्ट्रीज और आगरा की अग्रवाल फैमिली है। वहीं, 15 घराने नोएडा और दो गाजियाबाद के हैं। लखनऊ की पीटीसी फैमिली ने 23400 करोड़ के कारोबार के साथ सूची में जगह बनाई है। अंबानी परिवार 28.2 लाख करोड़ रुपये के मूल्य के साथ सूची में शीर्ष पर है। वहीं, 6.5 लाख करोड़ के साथ कुमार मंगलम बिड़ला परिवार दूसरे और 5.7 लाख करोड़ के साथ जिंदल परिवार तीसरे स्थान पर है।  
विज्ञापन


20 लाख को दे रहे रोजगार
सूची में शामिल 300 कारोबारी परिवार 20 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रहे हैं। इन परिवारों ने 1.8 लाख करोड़ रुपये आयकर दिया। वहीं, 22 कंपनियों की कमान महिलाओं के हाथों में है। 89% कंपनियां उत्पाद और 11% सेवाएं बेचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


56 देशों की जीडीपी से ज्यादा नेटवर्थ
देश के सबसे मूल्यवान फैमिली बिजनेस की सूची में 300 परिवार हैं। इनका कुल कारोबार 134 लाख करोड़ रुपये है जो तुर्की व फिनलैंड समेत 56 देशों के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से ज्यादा है।

क्रम संख्या कारोबारी घराना बिजनेस नाम वैल्यू (करोड़ ₹) मुख्यालय
1 नादर फैमिली एचसीएल टेक्नोलाजी 468900 नोएडा
2 अनिल राज गुप्ता फैमिली   हैवल्स इंडिया 97400 नोएडा
3 बर्मन फैमिली डाबर इंडिया 88300 गाजियाबाद
4 मनोहर अग्रवाल फैमिली हल्दीराम स्नैक्स 85800 नोएडा
5 विवेक जैन फैमिली आईनॉक्स जीएफएल 57600 नोएडा
6 संजय गुप्ता फैमिली एपीएल अपोलो ट्यूब्स 54300 नोएडा
7 साहनी फैमिली त्रिवेणी टरबाइन 27800 नोएडा
8 धर्मपाल सत्यपाल फैमिली डीएस ग्रुप 24000 नोएडा
9 सचिन अग्रवाल फैमिली पीटीसी इंडस्ट्रीज 23400 लखनऊ
10 अनुराग गुप्ता फैमिली पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट 21400 नोएडा
11 समीर गुप्ता फैमिली जैक्सन 13400 नोएडा
12 झुनझुनवाला फैमिली एचईजी 10700 नोएडा
13 पुरी फैमिली इसजैक हैवी इंजीनियरिंग 9200 नोएडा
14 केआरबीएल ग्रुप फैमिली केआरबीएल 8400 नोएडा
15 गौतम फैमिली शीला फोम 7900 नोएडा
16 गौर फैमिली गौरसंस इंडिया 3900 गाजियाबाद
17 श्रीकांत सोमानी फैमिली सोमानी सेरेमिक्स 2400 नोएडा
18 अग्रवाल फैमिली वेसमैट फैमिली 2200 आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed