Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.Arch student dies under suspicious circumstances; murder alleged

Lucknow News: बीआर्क छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Fri, 20 Nov 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
B.Arch student dies under suspicious circumstances; murder alleged
शिवानी (फाइल फोटो)
चिनहट। चिनहट के अशरफ विहार कॉलोनी स्थित शक्ति अपार्टमेंट में किराये पर रह रही बीबीडी यूनिवर्सिटी की बैचलर ऑफ आर्किटेक्टर (बीआर्क) छात्रा शिवानी मिश्रा (22) का शव बुधवार रात कमरे में पड़ा मिला। कमरा अंदर से बंद था। कमरे में पंखे से दुपट्टा बंधा मिला, जबकि एक डायरी में 31 अक्तूबर की तारीख का सुसाइड नोट भी मिला है। शिवानी के पिता प्रयागराज के नवाबगंज स्थित लेदहा निवासी विद्यासागर मिश्रा ने उनकी दो रूममेटों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, पुलिस छात्रा की मौत को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, शिवानी बलिया निवासी महिमा और प्रयागराज निवासी रिया के साथ फ्लैट नंबर 205 में किराये पर रहती थीं। बुधवार रात करीब आठ बजे रिया नौकरी से लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर रिया ने अपार्टमेंट के गार्ड की मदद से सीढ़ियों की तरफ खुलने वाला दूसरा दरवाजा खोला। अंदर पहुंचने पर शिवानी जमीन पर पड़ी मिलीं। रिया ने अपने परिचित अभिषेक चौधरी को सूचना दी। इसके बाद वे लोग शिवानी को लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम शिवानी के फ्लैट पहुंची। छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही गार्ड से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पिता बोले बेटी नहीं कर सकती है आत्महत्या
शिवानी के पिता विद्यासागर मिश्रा मकान निर्माण की ठेकेदारी करते हैं। परिवार में पत्नी अनु मिश्रा और दो छोटे बेटे शिवांश व आदर्श हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। सुसाइड नोट पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वह उनकी बेटी की लिखावट में नहीं है। पिता के अनुसार, शिवानी दिवाली की छुट्टियों में घर गई थीं और मंगलवार को ही वापस लौटी थीं। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed