फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Baraiya attacks Tajia procession, stampede ensues

Lucknow News: ताजिया जुलूस पर बरैया का हमला, मची भगदड़

Thu, 18 Jul 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 18 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Baraiya attacks Tajia procession, stampede ensues
सुरक्षा के मद्देनजर त्रिलोकपुर ​स्थित दरगाह के आसपास मौजूद पुलिसकर्मी। -संवाद
लोगो को टोका तो जुलूस की भीड़ हुई हमलावर, बचने के लिए कमरे में छिपी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। ताजिया लेकर जा रहे जुलूस पर रास्ते में बरैया ने हमला बोल दिया जिससे वहां भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी के बगैर लोगों को रोकने का प्रयास कर रही पुलिस पर भीड़ हमलावर हो गई जिसमें थाना प्रभारी व दरोगा को चोट आई। जान बचाने के लिए उन्हें दरगाह के एक कमरे में छिपाया गया। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले को शांत कराया।
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र का ग्राम त्रिलोकपुर बहराइच की सीमा पर स्थित है। जहां बुधवार देर शाम ताजिया जुलूस पर रास्ते में स्थित एक छप्पर में लगे बरैया के छत्ते में ताजिया लगने के कारण बरैया ने जुलूस में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक नदीम से एक युवक टकरा गया। इससे नाराज उपनिरीक्षक ने युवक को पकड़ लिया। बीच बचाव करने पहुंचे थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय व उपनिरीक्षक पर भीड़ हमलावर हो गई जिसमें दोनों को हल्की चोट आई।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ जमुनहा सतीश शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। समझाने पर लोगों ने देर शाम ताजिया को सुपुर्द-ए-खाक किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर दरगाह के आसपास पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस के दौरान कार सवार पर चाकू से हमला
तुलसीपुर। मुहर्रम पर बुधवार को हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम चंदन कोटिया हनुमान मंदिर के पास मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इस दौरान लोग मार्ग जाम कर मजहबी गाने बजा रहे थे। इसी बीच कार लेकर पहुंचे सतरही निवासी प्रदीप कुमार पुत्र राघवराम, आलोक कुमार पुत्र संतोष व परसौरा निवासी सीताराम पुत्र बरसाती लाल ने रास्ता खाली करने के लिए कहा। इससे नाराज जुलूस में शामिल लोगों ने सीताराम को कार से बाहर खींच लिया और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने सीताराम के सोने की चेन भी छीन ली। इस दौरान कार का शीशा भी तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सीताराम को इलाज के लिए बहराइच ले जाया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed