फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki youth kidnapped in Lucknow, 10 lakh ransom demanded

Barabanki: लखनऊ में बाराबंकी के युवक का अपहरण, 10 लाख मांगी फिरौती, देर रात युवक बरामद, तीन हिरासत में

Mon, 19 May 2025 07:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 May 2025 07:30 PM IST
सार

बाराबंकी के युवक का लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अपहरण हो गया। अपहरणकर्ताओं ने छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन
Barabanki youth kidnapped in Lucknow, 10 lakh ransom demanded
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के निकट से रविवार शाम से बाराबंकी के एक युवक का अपहरण कर लिया गया। परिजनों से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। हरकत में आई बाराबंकी पुलिस ने रात में लखनऊ के ही दुबग्गा के पास से युवक को बरामद कर लिया। तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र के अल्लापुर गांव निवासी रवि (22) रविवार को लखनऊ काम करने गया था। देर शाम परिजनों के पास फोन आया कि उसका अपहरण हो गया है। युवक को छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई तो परिजनों के होश उड़ गए। हालांकि सूझबूझ का परिचय देते हुए परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा और इसके बाद लोकेशन ट्रेस की जाने लगी।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की एक टीम पुलिस के साथ लखनऊ पहुंची। एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवक को बरामद करते हुए बाराबंकी लाया गया है। कथित आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामला पैसे के लेनदेन का है या केवल अपहरण का इसकी विशेष तौर पर जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed