{"_id":"66c80f6753b693e370046f27","slug":"barabanki-many-students-injured-when-a-roof-falls-down-in-a-school-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: स्कूल का छज्जा गिरने से डेढ़ दर्जन छात्र-छात्राएं घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कर हो रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: स्कूल का छज्जा गिरने से डेढ़ दर्जन छात्र-छात्राएं घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कर हो रहा इलाज
Fri, 23 Aug 2024 11:07 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:07 AM IST
सार
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक स्कूल में छज्जा गिरने से कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किए गए छात्र-छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के थाना क्षेत्र जहांगीराबाद स्थित अवध अकादमी स्कूल में शुक्रवार की सुबह एक छज्जा उस समय भरभराकर ढह गया, जब बच्चे स्कूल शुरू होने से पहले उस पर खड़े थे। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन सभी बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार और एसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। वहीं, सीएमओ अवधेश कुमार यादव ने बच्चों के इलाज की कमान संभाली है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे बच्चे स्कूल पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान दो दर्जन से अधिक बच्चे स्कूल की पहली मंजिल पर बने छज्जे पर खड़े थे। तमाम बच्चे ग्राउंड फ्लोर पर भी मौजूद थे। इसी दौरान करीब 20 फीट लंबा छज्जा अचानक गिर गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: पेपर लीक की अफवाह पर सपा नेता समेत कई पर एफआईआर दर्ज, रुपये के लिए यूपीआई आईडी भेजने वालों पर भी शिकंजा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: सांसद संजय सिंह को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सजा के फैसले के अमल पर अगले आदेशों तक लगाई रोक
इसके बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। स्कूल प्रशासन और परिजन आनन फानन बच्चों को अस्पताल लेकर भागने लगे। देखते ही देखते अस्पताल में डेढ़ दर्जन बच्चों को भर्ती कराया गया, जिनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि स्कूल के पास सिर्फ कक्षा आठ तक ही मान्यता थी लेकिन बच्चे इंटर तक के पढ़ाए जा रहे थे। डीएम ने बताया कि मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और डीआईओएस की कमेटी बनाई जा रही है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन