फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Jackol attacked on three.

Barabanki: बाराबंकी में सियार ने तीन पर किया हमला, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

Thu, 05 Sep 2024 08:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Sep 2024 08:37 AM IST
सार

हमले की भनक लगने के बाद ग्रामीणों ने सियार को चारों ओर से घेर लिया। शाम को लोगों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला।

विज्ञापन
Barabanki: Jackol attacked on three.
barabanki - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले में जंगली जानवरों के हमले के दहशत के बीच बुधवार शाम मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में एक सियार के हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए इसके बाद घेराबंदी कर ग्रामीणों ने सियार को मार डाला। कुतुलूपुर गांव के लोगों के अनुसार पप्पू, जितेंद्र की पुत्री मीनू और इसी गांव के राम लखन पर गांव के बाहर सियार ने हमला बोला।

विज्ञापन


तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जिसकी भनक लगने के बाद ग्रामीणों ने सियार को चारों ओर से घेर लिया। शाम को लोगों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला। देर रात सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला के एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लालपुर करौता पुलिस चौकी सामने स्थित कुतलूपर गांव में देर शाम हुई घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर है। पुलिस गांव में मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed