{"_id":"68df7d09b204174df7000b39","slug":"barabanki-former-sp-mla-irfan-solanki-reached-deva-with-his-family-and-offered-chadar-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 33 महीने बाद जेल से बाहर आए सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी परिवार संग पहुंचे देवा, चढ़ाई चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 33 महीने बाद जेल से बाहर आए सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी परिवार संग पहुंचे देवा, चढ़ाई चादर
Fri, 03 Oct 2025 01:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:06 PM IST
सार
सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के यहां आगमन को पूरी तरह गुप्त रखा गया था। पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
परिवार संग देवा पहुंचे इरफान सोलंकी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के सीसामऊ से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी 33 महीनों की जेल के बाद जमानत से बाहर आ गए हैं। बृहस्पतिवार देर रात अचानक देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर जियारत के लिए पहुंचे। खास बात यह रही कि उनका आगमन पूरी तरह गुप्त रखा गया। यहां तक कि स्थानीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी अपनी पत्नी और परिवार के साथ दरगाह पहुंचे। बताया जा रहा है कि परिवार ने उनकी रिहाई के बाद सबसे पहले देवा शरीफ में चादर चढ़ाने का मान रखा था। पुलिस को भी उनके आने की जानकारी सुबह तक नहीं थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीतापुर में पथ संचालन के दौरान आरएसएस के स्वयं सेवक की मौत, ड्रम बजाते समय आया हार्ट अटैक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ओला बुकिंग के बहाने हत्या : लखनऊ में लाश के मुंह पर चिपकाया टेप, हाथ रस्सी से बांधे; पत्नी से कही ये बात
करीब 33 महीने जेल में रहने के बाद इरफान को हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। उन पर आगजनी, जमीन कब्जाने, रंगदारी व फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसे कई गंभीर आरोपों में मामले दर्ज थे। अधिकांश मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी लेकिन गैंगस्टर एक्ट में अटके मामले के चलते उनकी रिहाई लंबित थी। मंगलवार को जेल से बाहर आने के बाद उनका यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
दिलचस्प यह भी है कि देवा शरीफ में जेल से रिहा होने के बाद चादर चढ़ाने की परंपरा पहले भी देखने को मिली है। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की रिहाई के बाद उनके पिता सुनील दत्त भी यहां चादर चढ़ाने पहुंचे थे।