{"_id":"67cc3c8f3a78027fb70fd937","slug":"barabanki-father-sold-his-two-month-old-innocent-child-for-60-thousand-rupees-police-found-him-from-lucknow-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: दो माह के मासूम बच्चे को पिता ने 60 हजार रुपये में बेचा, पुलिस ने लखनऊ से खोज निकाला, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: दो माह के मासूम बच्चे को पिता ने 60 हजार रुपये में बेचा, पुलिस ने लखनऊ से खोज निकाला, दो हिरासत में
Sat, 08 Mar 2025 06:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Mar 2025 06:29 PM IST
सार
बच्चे को बेचने के लिए 100 रुपये के स्टांप पर गोदनामा तैयार किया गया था। पुलिस ने बच्चे को लखनऊ से खोज निकाला। मामले में दो को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो को हिरासत में लिया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी शहर में एक दंपति ने अपने महज दो माह के मासूम बच्चे को गैर समुदाय के एक व्यक्ति को 60 हजार रूपये में कथित रूप से बेच दिया। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार देर रात बच्चे को लखनऊ के कैसरबाग इलाके से खोज लिया गया। फिलहाल मासूम बाल कल्याण समिति के संरक्षण में है और केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
100 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखा गया गोदनामा: चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार के अनुसार बाराबंकी के निवासी दंपति ने पांच मार्च को लखनऊ के कैसरबाग घसियारी मंडी निवासी मोहम्मद यासिर नामक व्यक्ति को अपने दो माह के मासूम बच्चे को कथित रूप से गोद दे दिया। इसके लिए 100 रुपये के स्टांप पेपर पर ‘गोदनामा’ लिखा गया।
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दंपति ने अपने बच्चे को पैसों के लिए सौंप दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने तुरंत टीम गठित कर कार्रवाई की। लखनऊ पहुंचकर पुलिस ने मोहम्मद यासिर को हिरासत में ले लिया और मासूम को सुरक्षित खोज लिया।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जहां से मामले की गहन जांच के निर्देश दिए गए। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले में छानबीन की जा रही है। शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। बच्चों को खरीदने वाला जेल भेजा जाएगा। फिलहाल वन स्टाफ सेंटर पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन