फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   barabanki dm presented report on death in barabanki

बाराबंकी डीएम ने माना सिर्फ तीन की हुई स्प्रिट पीने से मौत, सीएम ने की 2 लाख मदद की घोषणा

Thu, 11 Jan 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Jan 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
barabanki dm presented report on death in barabanki
मामले की जांच करती पुलिस।

बाराबंकी में हुई 12 लोगों की मौत पर गुरुवार को बाराबंकी के डीएम ने प्रेस कॉफ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ 3 लोगों की मौत स्प्रिट पीने से हुई।

विज्ञापन


8 मौतें अन्य कारणों से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी ने यह जानकारी मीडिया को दी। प्रशासन ने कुल 11 मौतों की पुष्टि की है। जिनमें दो की मौत ठंड से, एक की हार्ट हटैक और 5 की मौत अन्य कारणों से हुई है। सिर्फ तीन मौत स्प्रिट पीने से हुई है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे। लेकिन प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने कहा कि इस मामले में परिजनों से भी बात की गई और मौतों का कारण जानने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन दो लोगों की मौत ठंड से हुई है। उन्होंने दो दिन पहले खेत में पानी लगाया था। जिसके बाद उन्हें ठंड लगी थी। 

गौरतलब है कि बुधवार को लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में 12 लोगों की मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया था। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक इन सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई थी। इसके बाद से पूरा सरकारी अमला मामले को रफादफा करने में जुट गया था।

सीएम ने की मदद की घोषणा

barabanki dm presented report on death in barabanki
योगी आदित्यना‌थ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में हुई घटना पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवारों को दो-दो लाख रुपए की मदद की घोषणा की है। साथ ही पीड़ितों के समुचित इलाज के लिए प्रमुख सचिव स्वास्‍थ्य को निर्देश दिया है। मामले की जांच उन्होंने आबकारी एवं गृह विभाग की संयुक्त टीम को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed