{"_id":"60524d118ebc3e8ccd2e2c3c","slug":"barabanki-district-panchayat-president-will-be-formed-of-sc-class-government-issued-order-late-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : एससी वर्ग का ही बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष, शासन ने देर रात जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : एससी वर्ग का ही बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष, शासन ने देर रात जारी किया आदेश
Thu, 18 Mar 2021 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत अध्यक्ष एससी वर्ग का ही होगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सरकार द्वारा जारी नए आदेश में कोई फेरबदल नहीं किया गया है जिससे जिला पंचायत अध्यक्ष बनने को लेकर तैयारियों में जुटे लोग दावेदारी को लेकर चहक उठे हैं।
विज्ञापन
अदालत ने 2015 को आधार मानकर ही आरक्षण प्रक्रिया जारी करने का आदेश सरकार को दिया था। इसी क्रम में बुधवार की देर रात सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश में इस बार भी यह पद एससी वर्ग के लिए ही आरक्षित किया गया है। पूर्व में भी यह पद एससी वर्ग को ही गया था। लेकिन अदालत द्वारा आरक्षण की प्रक्रिया नए सिरे से जारी किए जाने के निर्देशों के बाद अटकलों का बाजार गरम हो गया था। लेकिन देर रात शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का नया आरक्षण जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इस बार भी यह पद एससी कोटे में गया है। देर रात आदेश आने के बाद इसकी सूचना सोशल मीडिया के जरिए तेजी से फैली। अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज होने का सपना संजोए लोगों की बांछें एक बार फिर खिल उठी हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी एससी वर्ग को जाने से कइयों की उम्मीदों पर पानी भी फिर गया है। ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी और ग्राम प्रधान की आरक्षण की सूची 18 या 19 मार्च में जारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन