फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki cyber cell charge suspended

बाराबंकी पुलिस का शर्मनाक चेहरा, विवेचना में वसूले 65 लाख

Mon, 01 Apr 2019 06:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Apr 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
Barabanki cyber cell charge suspended
फाइल फोटो
बाराबंकी पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। जालसाजी के मामले में विवेचना के दौरान बाराबंकी की साइबर क्राइम सेल प्रभारी अनूप कुमार यादव ने 65 लाख की वसूली कर डाली। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक के आदेश पर अनूप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रविवार देर रात उसे हिरासत में लेकर निलंबित कर दिया गया है। 
 एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के शंकर गायन ने दर्ज कराई प्राथमिकी में अनूप पर जांच के बहाने प्रताड़ित करने और 65 लाख की वसूली का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस महानिदेशक से शिकायत की थी। मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। बताया गया कि कंपनी के निदेशकों ने वसूली का आरोप लगाने के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा रकम लिए जाने के कुछ फोटोग्राफ भी पुलिस महानिदेशक को सौंपे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद डीजीपी ओपी सिंह ने एसटीएफ को जांच सौंपी थी। इस मामले में अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच हो रही है। इस कंपनी के लखनऊ के विभूतिखंड स्थित कार्यालय को भी बाराबंकी पुलिस ने सील किया था। 

पुलिस ने कार्रवाई के समय बताया था कि यह कंपनी मल्टीलेवल मार्केटिंग कर रही है इसने अकेले ही बीस करोड़ रुपये बाराबंकी के लोगों को धोखा देकर निवेश करवाएं है।

जालसाजी की विवेचना अब ईओडब्ल्यू लखनऊ को ट्रांसफर
जालसाजी के मुकदमे की विवेचना अब ईओडब्ल्यू लखनऊ की टीम को ट्रांसफर कर दी गई है। इस मामले में आगे की जांच ईओडब्ल्यू की टीम करेगी।
-डॉ. सतीश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed