फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Conspiracy to defame PMO and IAS exam, case registered.

Barabanki: पीएमओ व आईएएस परीक्षा को बदनाम करने की साजिश, केस दर्ज, सरेआम नकल होने का लगाया था आरोप

Wed, 02 Apr 2025 08:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Apr 2025 08:18 PM IST
सार

बदायूं के एक व्यक्ति ने सरेआम नकल होने की बात कहकर वीडियो वायरल किया था। जांच में वीडियो सिटी कॉलेज का निकला। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Barabanki: Conspiracy to defame PMO and IAS exam, case registered.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश में आईएएस परीक्षा में सरेआम नकल कराई जा रही है। वीडियो में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिना परीक्षा के ही लेटर एंट्री के नाम पर आईएएस अधिकारियों की भर्ती कर दी गई और अब कलेक्टर जैसे अधिकारी भी नकल करके पास होकर देश चलाएंगे। वीडियो का मामला पीएमओ तक पहुंचा।

विज्ञापन


साइबर सेल ने जांच की तो पता चला कि यह वीडियो 27 फरवरी को बाराबंकी के सिटी लॉ कॉलेज की विधि की परीक्षा की प्रथम पाली का था, जिसे आईएएस परीक्षा का बताया गया। आनन-फानन बाराबंकी के साइबर थाने के प्रभारी संजीव कुमार यादव की तहरीर पर केस दज किया गया। जांच में सामने आया कि वीडियो बदायूं के एक व्यक्ति द्वारा पोस्ट किया गया, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: मंच पर डिप्टी सीएम को मिला नीला ड्रम, महापौर को मिला टॉयलेट क्लीनर, ब्रजेश पाठक ने ड्रम की बताई खूबियां
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: अजय राय का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- सरकार के इशारे पर हो रही है दलितों और पिछड़ों की हत्या


एसएचओ संजीव कुमार यादव का कहना है कि यह वीडियो प्रधानमंत्री, भारत सरकार और संघ लोक सेवा आयोग की छवि धूमिल करने तथा परीक्षार्थियों को भ्रमित करने की कोशिश है। साइबर थाने में डॉ. राकेश प्रजापति शिल्पकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed