फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ajay Rai's scathing attack on BJP, said- Dalits and backwards are being killed at the behest of the govern

यूपी: अजय राय का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- सरकार के इशारे पर हो रही है दलितों और पिछड़ों की हत्या

Wed, 02 Apr 2025 07:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 02 Apr 2025 07:50 PM IST
सार

Ajay Rai: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कि सरकार के इशारे पर प्रदेश में दलितों और पिछड़ों की हत्या हो रही है। 
 

विज्ञापन
UP: Ajay Rai's scathing attack on BJP, said- Dalits and backwards are being killed at the behest of the govern
आजमगढ़ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया है कि सरकार के इशारे पर पुलिस दलित और पिछड़ों की हत्या कर रही है। सरकार को खुश करने के लिए विभिन्न जिलों में पीड़ितों को हिरासत में लिया जा रहा है और पीटकर उनकी हत्या कर दी जा रही है। कांग्रेस सड़क से सदन तक हर मौत का हिसाब मांगेगी।आजमगढ़ में दलित युवक की पुलिस हिरासत में मौत की जानकारी मिलने पर बुधवार को वह पीड़ित पक्ष के गांव में पहुंचे।

विज्ञापन


आजमगढ़ से लौटने के बाद बयान जारी कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह बलिया, बस्ती के बाद आजमगढ़ गए थे। वहां दलित युवक के परिजनों से बताया कि पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी। अगले दिन मौत की खबर दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकरनगर और प्रतापगढ़ में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। वहां भी जाकर परिजनों से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय नेतृत्व को उत्तर प्रदेश की हर घटना की जानकारी दी जा रही है। जल्द ही राज्यपाल को भी विभिन्न घटनाओं का ब्यौरा सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं पुलिस की निरंकुशता की कहानी बयां कर रही है। किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह पहले थाने बुलाई और फिर पीड़ित पक्ष की हत्या कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस के जरिए जनता का शोषण कर रही है। ऐसी घटनाओं ने प्रदेश में डर और जंगलराज का एक अजीब माहौल बना कर रखा है। इससे निजात पाने के लिए भाजपा को विदा करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। कांग्रेस इन घटनाओं के विरोध में सड़क पर उतरेगी।


महिला कांग्रेस का प्रदर्शन कल
महिला आरक्षण विधेयक व महिला सुरक्षा संबंधी मुद्दे पर तीन अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन होगा। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष ममता चौधरी (मध्य), शहला अहरारी (पूर्वी), भारती त्यागी (पश्चिमी), करिश्मा ठाकुर (बुंदेलखंड) व ममता राजपूत (ब्रज जोन) मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed