{"_id":"6561a4239d1be90c4d0ee273","slug":"barabanki-car-overturns-while-returning-from-wedding-ceremony-woman-and-grandson-death-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: शादी समारोह से वापस लौटते समय पलटी कार, महिला और नाती की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: शादी समारोह से वापस लौटते समय पलटी कार, महिला और नाती की मौत, सात लोग घायल
Sat, 25 Nov 2023 01:07 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:07 PM IST
सार
फतेहपुर कोतवाली इलाके में बाबाकुटी फतेहपुर मार्ग पर ग्राम वतिया के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
बाराबंकी में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी जिले के फतेहपुर इलाके में शादी समारोह से मारुती वैन कार से वापस घर को जाते समय अचानक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे सवार नानी व नाती की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। हादसे की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला नालापार दक्षिणी निवासी अशमा (55) अपने नाती अयान (10) के अलावा परिवार के सलीम (55), साइका (18), रेशमा (16), अल्फिया (15), महसर जहा (25), जोया (17) के साथ शुक्रवार को लखनऊ में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात सभी मारुती वैन पर सवार होकर घर को आ रहे थे।
विज्ञापन
फतेहपुर कोतवाली इलाके में बाबाकुटी फतेहपुर मार्ग पर ग्राम वतिया के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अयान व आसमा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वही सईका, रेशमा, अल्फिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि वैन चालक राशिद, जोया व सलीम का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने पंचमाना कर दोनों शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।