{"_id":"5d8c96358ebc3e016e028355","slug":"barabanki-by-elections-congress-candidate-tanuj-punia-file-his-nomination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जैदपुर उपचुनाव: कांग्रेस के तनुज समेत दो उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैदपुर उपचुनाव: कांग्रेस के तनुज समेत दो उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा
Fri, 27 Sep 2019 12:05 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी समेत दो लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बारिश के चलते प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भीड़ नजर नहीं आई। प्रस्तावकों के साथ पहुंचे उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र आरओ को सौंपा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन
जैदपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए 23 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। तीन दिन बाद गुरुवार को कांग्रेस उम्मीदवार तनुज पुनिया ने अपने पिता एवं राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री आरके चौधरी आदि के साथ एडीएम कोर्ट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र आरओ प्रतिपाल सिंह को सौंपा। इसके अलावा नागरिक एकता पार्टी के उम्मीदवार हरिनदंन सिंह ने प्रस्तावकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
आरओ ने बताया कि गुरुवार को कांग्रेस और नागरिक एकता पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अब तक 17 लोग नामांकन के लिए पर्चे ले चुके हैं। आरओ प्रतिपाल सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश के अनुसार शनिवार और रविवार को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जा सकेगा। नामांकन को लेकर एसपी कार्यालय से एडीएम कोर्ट तक पुलिस बल तैनात रहा। गन्ना कार्यालय के पास बने बैरियर से आगे उम्मीदवार और प्रस्तावकों के अलावा किसी को जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन