UP: अयोध्या से दिल्ली जा रही ट्रेन में बम की धमकी, चारबाग से पहले उड़ाने की चेतावनी, तलाशी के बाद रवाना किया
ट्रेन के चप्पे चप्पे को खंगालने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे लखनऊ की ओर रवाना कर दिया गया। सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि हालत सामान्य है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या से दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 42002 में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर शाम 112 नंबर पर आई इस धमकी के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। कॉल करने वाले ने दावा किया कि ट्रेन को चारबाग स्टेशन से पहले उड़ा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और बम डिस्पोजल दस्ते ने ट्रेन की सघन तलाशी शुरू कर की। बाराबंकी से लेकर लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई।
ट्रेन के चप्पे चप्पे को खंगालने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे लखनऊ की ओर रवाना कर दिया गया। साथ में बम डिस्पोजल दस्ते को भी साथ में रवाना किया गया। इसके बाद अयोध्या से जाने वाली सभी ट्रेनें को तलाशी के दौरान रवाना किया गया। रात करीब 11 बजे रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि हालत सामान्य है।
ट्रेन पहुंचते ही चला सर्च ऑपरेशन
शाम 7:30 बजे के करीब जब ट्रेन स्टेशन पहुंची तो भारी पुलिस बल पहले से तैनात था। ट्रेन रुकते ही बम डिस्पोजल टीम और खोजी दस्तों ने हर कोच की गहन जांच शुरू कर दी। यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया लेकिन सुरक्षा बलों ने किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए ट्रेन को पूरी तरह खंगालना शुरू कर दिया।
खंगाली जा रही कॉल डिटेल
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सेना के बम डिस्पोजल दस्ते को भी बुलाया गया है। साथ ही, जिस नंबर से धमकी दी गई उसकी लोकेशन और पहचान खंगाली जा रही है। जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी को गंभीरता से ले रही हैं। अब यह देखना होगा कि यह सिर्फ एक अफवाह थी या कोई बड़ी साजिश। रेलवे और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.