फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Bees attack during handball competition, 39 female players including coach became victims

बाराबंकी: हैंडबाल प्रतियोगिता के दौरान मधुमक्खियों का हमला, कोच सहित 39 महिला खिलाड़ी बनीं शिकार

Fri, 27 Dec 2024 03:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 27 Dec 2024 03:46 PM IST
सार

 Bees attack: बाराबंकी में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे कई दर्जन खिलाड़ी घायल हो गईं। 
 

विज्ञापन
Barabanki: Bees attack during handball competition, 39 female players including coach became victims
स्टेडियम में मधुमक्खी का हमला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को डंक मारना शुरू किया तो भगदड़ मच गई। अफरातफरी के दौरान खेल गतिविधियां ठप करके खिलाड़ी जहां के तहां लेट गए। धुआं सुलगाकर किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया गया। हमले में 40 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कानपुर मंडल व प्रयागराज मंडल की खिलाड़ी मुकाबले की तैयारी कर रहीं थीं। इसी बीच अचानक मधुमक्खियों की भनभनाहट सुनाई पड़ी। लोग पहले तो कुछ समझ ही नहीं सके मगर जब एक के बाद एक खिलाड़ी को मधुमक्खियों ने डंक मारना शुरू किया तो चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


इस दौरान मिर्जापुर मंडल की अंजलि, श्रुति पांडेय, आजमगढ़ मंडल की खुशी साहनी, सहारनपुर मंडल की सुहानी, कोमल, उर्वशी, काजल, खुशबू, प्रयागराज मंडल की फिजा व वैष्णवी, कोच पंकज व 39 खिलाड़ी घायल हो गईं। आनन-फानन सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, स्टेडियम में कई जगहों पर धुआं सुलगाकर मधुमक्खियों को भगाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, डॉ. राजकुमारी मौर्या व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर खिलाड़ियों का हाल लिया। कुछ देर के उपचार के बाद सभी को वापस स्टेडियम भेज दिया गया। बताते हैं कि पास में ही पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed