फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Auto friver and electrician get drowned in river.

Barabanki: नहर में डूबे ऑटो चालक व इलेक्ट्रीशियन, खोजबीन जारी

Tue, 26 Mar 2024 06:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Mar 2024 06:18 PM IST
सार

बाराबंकी में बड्डूपुर व देवा कोतवाली में दो युवक नहर में डूब गए। देवा कोतवाली में पुलिस ने युवक की खोजबीन में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विज्ञापन
Barabanki: Auto friver and electrician get drowned in river.
खोजबीन जारी है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बड्डूपुर व देवा कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन दो युवक नहर में डूब गए। बड्डूपुर में एसडीआरएफ स्टीमर से खोजबीन में लगी है। जबकि दूसरे युवक को तलाश करने में पुलिस ने कोई दिलचस्पी दिखाई। गोताखोर तक ढूंढे नहीं मिले। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के रीवा सींवा गांव निवासी हंसराज का पुत्र आशीष रावत (25) अविवाहित है और निजी तौर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार को आशीष अपने दो तीन साथियों के साथ गांव के पास से ही गुजरी शारदा नहर में नहाने गया था। ग्रामीण बताते है कि वह नशे में था। नहाने के दौरान आशीष गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। तेज बहाव के कारण वह पानी में ही लापता हो गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से खोजबीन के बाद एसडडीआरएफ बुलाई। घुंघटेर, कुर्सी थाने की पुलिस भी पहुंची। स्टीमर से मंगलवार को भी तलाश होती रही।
विज्ञापन


वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र के मंझपुरवा गांव निवासी पिंटू (23) होली के दिन ससुराल जाने के लिए ममेरे भाई लाल जी व रिश्तेदार अशीत के साथ निकला था। इस दौरान देवा कोतवाली क्षेत्र में खेवली गांव के पास मित्तई नहर के पास बाइक रोकवाई। इसी दौरान पता नहीं कैसे पिंटू नहर की ओर गया। दोनों युवकों ने उसे नहर में डूबता देखा तो चिल्लाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर में पीआरवी के पुलिसकर्मी आए। लेकिन कुछ कर नहीं सकी। गांव के लोगों के अनुसार मित्तई चौकी प्रभारी भी असहाय दिखे। पिंटू के पिता रमेश की मौत हो चुकी है। वह लखनऊ में ऑटो चलाता था। कुछ दिन पूर्व ही उसकी पत्नी ने एक बच्चे जन्म दिया है। उसे देखने ही वह ससुराल जा रहा था। मंगलवार तक उसका कोई पता नहर में नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed