फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Auto driver thrown from fourth floor dies, commotion in colony

Barabanki: चार मंजिल से फेंके गए ऑटो चालक की मौत, कॉलोनी में हंगामा, परिजन बोले- मारपीट के बाद फेंका

Tue, 27 May 2025 08:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 May 2025 08:06 PM IST
सार

परिजनों ने आरोप लगाया है कि मोनू के साथ पांच युवकों ने शराब पीने के बाद मारपीट की और फिर से छत से फेंक दिया। शव लाए जाने पर कॉलोनी में हंगामा मच गया।

विज्ञापन
Barabanki: Auto driver thrown from fourth floor dies, commotion in colony
शव पहुंचने पर बदहवास परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी शहर कोतवाली से महज 500 मीटर दूर स्थित कांशीराम कॉलोनी में सोमवार की रात हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। कॉलोनी निवासी मोनू गिहार (25) को कथित रूप से चार मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार शाम जब पोस्टमार्टम के बाद शव कॉलोनी लाया गया, तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन


हालात को बेकाबू होता देख शहर कोतवाली, जहांगीराबाद और महिला थाने की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। मोनू गिहार ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था। सोमवार रात कॉलोनी के पांच नंबर ब्लॉक की चौथी मंजिल से वह नीचे गिरा। परिजनों ने जुगाड़ू वाहन से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह मोनू की मौत की खबर आई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि मोनू के साथ पांच युवकों ने शराब पीने के बाद मारपीट की और फिर से छत से फेंक दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों महताब और निहाल को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सद्दाम समेत अन्य तीन की तलाश जारी है। शाम को शव के पहुंचते ही कॉलोनी में भारी भीड़ जमा हो गई और आरोपियों के परिजन कॉलोनी छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन भारी फोर्स बुला ली और किसी तरह शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचाया। एसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शेष आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।


मोनू के परिवार में उसके माता-पिता, पत्नी सपना, एक साल का बेटा समर, दो बहनें और एक छोटा भाई है। पिता भी ऑटो चलाते हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से मोनू के कंधों पर थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed