{"_id":"66b65bfbd5866a66510fe27b","slug":"barabanki-a-man-arrested-for-child-theft-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: चारबाग में ट्रेन से बच्चा चुराकर बाराबंकी में 30 हजार रुपये में बेचा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: चारबाग में ट्रेन से बच्चा चुराकर बाराबंकी में 30 हजार रुपये में बेचा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Sat, 10 Aug 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 10 Aug 2024 12:04 AM IST
सार
गोंडा जिले का राजेश बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के चचेरुआ गांव में कुछ दिनों से रहता है। उसने शुक्रवार शाम एक गांव के व्यक्ति से बच्चे को बेचने का सौदा 30 हजार में किया था। जागरुक ग्रामीणों को यह बच्चा चोरी व मानव तस्करी का मामला लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बरामद किया गया बच्चा व गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से बरौनी एक्सप्रेस से चार साल का एक बच्चा चुरा कर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बेचते हुए एक युवक रंगे हाथ पकड़ा गया है। शुक्रवार शाम पुलिस ने उसे दबोचने के बाद जब उसके बयान लिए तो दंग रह गई। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने कई जिलों की पुलिस के साथ रेलवे पुलिस में यह सूचना प्रसारित कर दी है ताकि जिसका बच्चा है वह जहांगीराबाद थाने पहुंच जाय। फिलहाल संरक्षक बनकर पुलिस ने ही केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गोंडा जिले का राजेश बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के चचेरुआ गांव में कुछ दिनों से रहता है। उसने शुक्रवार शाम एक गांव के व्यक्ति से बच्चे को बेचने का सौदा 30 हजार में किया था। जागरुक ग्रामीणों को यह बच्चा चोरी व मानव तस्करी का मामला लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार जहांगीराबाद की एसएचओ ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने बच्चे को दुलराया। पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा व संरक्षण में लगाए गए है। देर शाम तक जहांगीराबाद थाने में आरोपी राजेश से पूछताछ हो रही थी। एसएचओ गीता द्विवेदी ने बताया कि आरोपी की पत्नी गर्भवती बताई गई है। पूछताछ में प्रथमदृष्टया पहले भी ट्रेनों में चोरी करने की घटनाओं में शामिल रहा है। अभी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि संभावना है कि किसी ट्रेन यात्री का बच्चा हो। इसलिए राजकीय रेलवे पुलिस के थानों को सूचना दे दी गई है। पुलिस बच्चे के अभिभावक को तेजी से खोज रही है। क्राइम ब्रांच, स्वाट व सर्विलांस सेल को जांच में लगाया गया है। आरोपी पर केस दर्ज कर न्यायालय में हाजिर किया जाएगा।